UP SI Exam 2021: यूपी SI परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा से पहले जरूर कर ले ये काम
UPPBPB ने यूपी SI भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी और 2 दिसंबर को समाप्त होगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI) के 9534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक यह परीक्षा 3 फेज में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा की तारीख तथा शहर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिनों पहले उपलब्ध कराया जाएगा। इस भर्ती के जरिए SI के कुल 9534 पदों को भरा जाना है और UPPBPB ने इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे थे। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
3 फेज में होगी परीक्षा :
UPPBPB द्वारा इस भर्ती के लिए परीक्षा के संबंध में जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इसकी परीक्षा 3 फेज में आयोजित की जाएगी। इस नोटिस के मुताबिक पहले फेज की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे फेज की परीक्षा 19 नवंबर से 24 नवंबर 2021 के बीच और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के बीच होगी। इसके अलावा, अगर किसी शिफ्ट की या किसी तारीख को कोई परीक्षा कैंसिल हो जाती है तो उसका आयोजन 3 दिसंबर 2021 को किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बात को ध्यान में रखें अभ्यर्थी :
इस भर्ती के लिए परीक्षा के संबंध में जारी किए गए नोटिस में UPPBPB ने अभ्यर्थियों से कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखने को कहा है। UPPBPB ने अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र पर अपने पहचान पत्र के रूप में अपना आधार कार्ड ले जाने को कहा है। इस नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड/ई आधार कार्ड और उसकी एक छाया प्रति ले जानी होगी। UPPBPB ने अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी है कि इस परीक्षा में पहचान पत्र के रूप में सिर्फ आधार कार्ड ही मान्य होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से आधार कार्ड लेकर जाना होगा।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, ई-बुक्स और करेंट अफेयर्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।