{"_id":"5d68e67d8ebc3e01390a677c","slug":"up-rojgar-mela-2019-in-36-districts-of-uttar-pradesh-know-jobs-vacancies-recruitment-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में शुरू हो रहा है रोजगार मेला, होगी नौकरियों की भरमार","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
खुशखबरः उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में शुरू हो रहा है रोजगार मेला, होगी नौकरियों की भरमार
Fri, 30 Aug 2019 05:46 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 30 Aug 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में नौकरियों की भरमार होने वाली है। यहां रोजगार मेला की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत प्रदेश सेवायोजना कार्यालयों द्वारा निजी क्षेत्र में बेरोजगार उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे। रोजगार मेला में देश की विभिन्न कंपनियां शामिल हो रही हैं। विभिन्न जिलों में बेरोजगार युवक-युवतियां अपनी योग्यतानुसार रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ये रोजगार मेला 31 अगस्त 2019 से शुरू होकर 04 सितंबर 2019 तक प्रदेश के कुल 36 जिलों में आयोजित होने वाला है। अगर उम्मीदवार लखीमपुर खीरी, एटा, गाजियाबाद, लखनऊ, ललितपुर, महाराजगंज, लखनऊ, प्रतापगढ, अयोध्या, जौनपुर, हरदोई, अलीगढ, चंदौली, सोनभद्र, मऊ, उन्नाव, बाराबंकी, कानपुर देहात, संत रविदास नगर, श्रावस्ती, रामपुर, कानपुर नगर, बुलंदशहर, बदांयू, आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, झांसी, रायबरेली, बलरामपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, मेरठ, फिरोजाबाद के रहने वाले हैं, तो वह आसानी से इस मेले में हिस्सा ले सकता है। रोजगार मेला में केवल वही लोग भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन किया हो।
विज्ञापन
रोजगार पाने के इच्छुक युवा अपने साथ शैक्षणिक योग्यताओं के सभी मूल प्रमाणपत्रों, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, कार्य अनुभव प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र की फोटो प्रतिलिपियों एवं तीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित रोजगार मेले में जाएं। नियोजक द्वारा उक्त सूची के आधार पर अपनी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
जानें, कब किस जिले में लगेगा रोजगार मेला
| प्रारंभ तिथि | अंतिम तिथि | जिला (यदि जिला स्तर है तो) | रोजगार मेले का स्थान |
| 31/08/2019 | 31/08/2019 | लखीमपुर खीरी | आई.टी.आई राजापुर लखीमपुर खीरी 262701 उ.प्र |
| 31/08/2019 | 31/08/2019 | एटा | जिला सेवायेाजन कार्यालय जिला पंचायत परिसर एटा |
| 31/08/2019 | 31/08/2019 | गाजियाबाद | जिला रोजगार कार्यालय, गाजियाबाद |
| 31/08/2019 | 31/08/2019 | लखनऊ | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚ 6 जगदीश चन्द्र बोस मार्ग‚ लालबाग‚ लखनऊ |
| 30/08/2019 | 30/08/2019 | ललितपुर | जिला सेवायोजन कार्यालय गोविन्दनगर ललितपुर। |
| 30/08/2019 | 30/08/2019 | महाराजगंज | जिला रोजगार कार्यालय, महराजगंज नियर-अमृतिया बाग |
| 30/08/2019 | 30/08/2019 | लखनऊ | एजिस एस्सार हाउस, 16 मीराबाई मार्ग, लखनऊ 226001 यू.पी. |
| 30/08/2019 | 30/08/2019 | प्रतापगढ | जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ। |
| 30/08/2019 | 30/08/2019 | अयोध्या | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर अयोध्या |
| 30/08/2019 | 30/08/2019 | जौनपुर | जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस रासमण्डल जौनपुर। |
| 30/08/2019 | 30/08/2019 | हरदोई | रोजगार कार्यालय हरदोई |
| 30/08/2019 | 30/08/2019 | अलीगढ | राजकीय आई०टी०आई० परिसर‚ अलीगढ |
| 30/08/2019 | 30/08/2019 | चंदौली | राजकीय आई०टी०आई०‚ रेवसां‚ चन्दौली । |
| 30/08/2019 | 30/08/2019 | सोनभद्र | जिला सेवायेाजन कार्यालय‚ खुशबू बाग नर्सरी रोड लोढी‚ सोनभद्र। |
| 28/09/2019 | 28/09/2019 | मऊ | जिला रोजगार कार्यालय आईटीआई परिसर सहादतपुरा मऊ |
| 20/09/2019 | 20/09/2019 | उन्नाव | जिला सेवायोजन कार्यालय आई०टी०आई० परिसर उन्नाव। |
| 19/09/2019 | 19/09/2019 | बाराबंकी | जिला सेवायोजन कार्यालय‚ बाराबंकी |
| 19/09/2019 | 19/09/2019 | कानपुर देहात | जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर माती कानपुर देहात
|
| 18/09/2019 | 18/09/2019 | संत रविदास नगर | पुरानी कोलेक्ट्रेट बालीपुर ज्ञानपुर, भदोही (सन्त रविदास नगर ) |
| 18/09/2019 | 18/09/2019 | श्रावस्ती | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आई०टी०आई०) मुख्यालय भिन्गा निकट जिला खेल कार्यालय जनपद श्रावस्ती। |
| 17/09/2019 | 17/09/2019 | रामपुर | जिला सेवायोजन कार्यालय‚ रामपुर |
| 13/09/2019 | 13/09/2019 | कानपुर नगर | क्षेत्रीय रोजगार विनिमय जी.एस.टी. रोड, कानपुर |
| 13/09/2019 | 13/09/2019 | बुलंदशहर | जिला रोजगार कार्यालय, विकास भवन के पास, बुलंदशहर। |
| 12/09/2019 | 12/09/2019 | बदांयू | बैदामउ बैदिक विद्यापीठ महाविद्यालय डी०एम०रोड निकट सेवायोजन कार्यालय, बदॉयू |
| 12/09/2019 | 12/09/2019 | आगरा | क्षेत्रीय रोजगार विनिमय, आगरा |
| 12/09/2019 | 12/09/2019 | प्रयागराज | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज |
| 10/09/2019 | 10/09/2019 | आजमगढ़ | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान‚ हर्रा की चुँगी आजमगढ़ |
| 10/09/2019 | 10/09/2019 | बरेली | क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय सिविल लाइन, बरेली |
|
09/09/2019 |
09/09/2019 | झांसी | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚झाँसी |
| 06/09/2019 | 06/09/2019 | रायबरेली | जिला सेवायोजन कार्यालय रायबरेली निकट– निरीक्षण भवन सिविल लाइन रायबरेली |
| 05/09/2019 | 05/09/2019 | बलरामपुर | एम.एल.के.पी.जी कॉलेज, बलरामपुर |
| 05/09/2019 | 05/09/2019 | सहारनपुर | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚निकट विकास भवन‚ दिल्ली रोड‚सहारनपुर |
| 05/09/2019 | 05/09/2019 | मुरादाबाद | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚मुरादाबाद |
| 04/09/2019 | 04/09/2019 | वाराणसी | उदय प्रताप कालेज‚ भोजूबीर‚ वाराणसी।
|
| 04/09/2019 | 04/09/2019 | मेरठ | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚ कचहरी परिसर‚ मेरठ। |
| 04/09/2019 | 04/09/2019 | फिरोजाबाद | जिला सेवायोजन कार्यालय, सिविल लाइन, दबरई, फिरोजाबाद। |
ऑनलाइन आवेदन और समस्त जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : ऑनलाइन जॉब सर्विस होगी बंद, गूगल लेने जा रहा है बड़ा फैसला
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें।