फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Result 2022 Will Also Be Announced Expected Soon at UPPBPB.GOV.IN sarkari result

UP Police SI Result: जल्द जारी हो सकते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे 

Wed, 30 Mar 2022 09:48 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 30 Mar 2022 09:48 AM IST
सार

UP Police Si Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित की गई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 9534 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
UP Police SI Result 2022 Will Also Be Announced Expected Soon at UPPBPB.GOV.IN sarkari result
UP Police Si Result - फोटो : Social Media

विस्तार

UP Police Si Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से  यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम मार्च के अंत या अप्रैल, 2022 के शुरुआती हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UP Police Si Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
UPPBPB की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक किया गया था। उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के लाखों परीक्षार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अब जल्द ही एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अब तक परिणाम की तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police Si Result: 9534 पदों पर होगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित की गई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 9534 पदों पर भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा के परिणाम में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा (पीईटी और पीएमटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। UPPBPB की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति भी दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी। इन्हीं आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

UP Police Si Result: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

  1. सबसे पहले उम्मीदवार UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed