फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Recruitment 2021: because of rise in the number of candidates this year cut-off will also rise safalta

UP Police SI Recruitment 2021: पिछली भर्ती की तुलना में अभ्यर्थियों की संख्या दुगनी होने से बढ़ सकता है कटऑफ, सफल होने के कम से कम लाने होंगे इतने अंक

Wed, 13 Oct 2021 09:32 AM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 13 Oct 2021 09:32 AM IST
सार

UP Police SI Recruitment 2021: यूपी में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या SI की पिछली भर्ती की अपेक्षा दुगनी हो गई है।

विज्ञापन
UP Police SI Recruitment 2021: because of rise in the number of candidates this year cut-off will also rise safalta
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI) के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में SI के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे थे। इस दौरान इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की यह संख्या चौकानें वाली है, क्योंकि राज्य में इससे पहले आयोजित होने वाली SI भर्ती में तकरीबन 7 से 8 लाख अभ्यर्थी ही शामिल होते थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर के 9,027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफिसर के 23 पदों को भरा जाना है। अगर आप भी इस नौकरी में जाना चाहते हैं तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course  की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा :
SI भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात सामने आ रही है कि यह परीक्षा इसी महीने के आखिर में प्रारंभ हो सकती है। अगर यह परीक्षा इसी महीने में होती है तो UPPRPB किसी भी समय अभ्यर्थियों को इस संबंध में सूचित कर सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

बढ़ सकता है कट ऑफ :
यूपी SI की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पिछली SI भर्ती से लगभग दुगनी हो गई है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की SI भर्ती में कट ऑफ थोड़ा ऊपर जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में आयोजित होने वाली पिछली SI भर्ती में करीब 7 से 8 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन इस बार की भर्ती में तकरीबन 15 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में करना पड़ सकता है इतना स्कोर :
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पहले से दुगनी हो गई है, इसलिए यह संभव है कि इस बार अभ्यर्थियों को थोड़ा ज्यादा स्कोर करना पड़ सकता है। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के 330 से 340, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 320 से 330, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 280 से 290 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 230 से 240 के बीच स्कोर करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed