UP Police SI Recruitment 2021: जारी है आवेदन प्रक्रिया, तुरंत करें अप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (UPSI) पदों पर बंपर भर्तियाँ होने वाली हैं जिनके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख़ 30 मई 2021 है। जो नौजवान सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक उन्होंने इसके लिए आवेदन नहीं किया है वो बिना वक्त गँवाए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूपी पुलिस में कुल खाली पदों की संख्या 9534 है जिनमें यूपी पुलिस (SI) सिविल पुलिस के 9027 पद , प्लाटून कमांडर के 484 और पीएस एंड फायर ऑफिसर के 23 पद हैं। इस परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी safalta.com की मदद से घर सिर्फ़ एक क्लिक से अपनी पढ़ाई को और भी बेहतर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। www.safalta.com/up-police-si-asi-umaang-2-0-batch
आवेदन से पहले ये भी जान लें
आपको बता दें कि यूपी पुलिस (SI) सिविल पुलिस के कुल 9027 पदों में 3613 पद अनारक्षित हैं जबकि 902 पद ईडब्ल्यूएस, 2437 पद ओबीसी, 1895 एससी, 180 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। ई चालान या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
कैसे करें आवेदन
यूपी पुलिस (SI) के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए गए चरणों का पालन करते हुए अपना आवेदन पूरा करना होगा।
1-सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई समस्त जानकारी भरनी होगी और फिर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर एक स्लिप जनरेट करनी होगी।
2-इसके बाद उम्मीदवार को इसी रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ दूसरे चरण की ओर बढ़ना होगा जहाँ उसे अपनी शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
3-अभ्यर्थी को सब्मिट बटन पर क्लिक करते हुए फीस पेमेंट प्रक्रिया पर आना होगा जहाँ शैक्षणिक योग्यता को पूरा करने के बाद उम्मीदवार को बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। जिसके लिए वो नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के ज़रिए तत्काल भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदनकर्ता स्टेट बैंक का ई-चालान प्रिंट करके सीधे पेमेंट भी कर सकता है।
4-पेमेंट प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को एक ट्रांजेक्शन आईडी प्राप्त होगी जिसकी मदद से वो अगले स्टेप में जाकर अपनी कलर फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर सकते हैं।
कैसे करें परीक्षा की कंप्लीट तैयारी
अगर आप भी यूपी पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं और उसके लिए मेहनत कर रहे हैं तो इसमें safalta.com आपकी काफ़ी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको UPSI स्पेशल बैच को ज्वॉइन करना होगा जिसमें आपको 200 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस प्रदान की जाएंगी। साथ ही साथ 100 से अधिक पीडीएफ स्टडी मटेरियल, रेगुलर अपडेट पाने के लिए टेलिग्राम ग्रुप और एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग की भी सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
तो देर किस बात की। इस लिंक http://bit.ly/safaltaapp पर अभी क्लिक करें और पुलिस की नौकरी हासिल करने का अपना सपना पूरा करें।