फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Recruitment 2021 After written examination candidates will have to be successful in these tests safalta

UP Police SI Recruitment 2021: लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को इन टेस्ट्स में भी होना होगा सफल, पूरी जानकारी देखें यहाँ

Sat, 25 Sep 2021 02:08 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 25 Sep 2021 02:08 PM IST
सार

UP Police SI Recruitment 2021: UP SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे

 

विज्ञापन
UP Police SI Recruitment 2021 After written examination candidates will have to be successful in these tests safalta
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कुल 9534 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं और इन पदों में से 9027 पद सब इंस्पेक्टर के , 484 पद प्लाटून कमांडर के तथा 23 पद फायर ऑफीसर के हैं। इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे और इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आप सफलता के FREE UP Police SI Course  की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


कब तक हो सकती है परीक्षा 
इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर महीने के आखिर में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के बाद इन टेस्ट्स में भी होना होगा शामिल 
यूपी SI के इन पदों पर अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद अन्य टेस्ट्स में भी हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को PET तथा उसके बाद मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है की लिखित परीक्षा को छोड़कर बाकी सभी परीक्षाएं सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

PET और PST में इन चीजों की होगी जांच 
PET परीक्षा में अभ्यर्थियों की ऊँचाई तथा सीना की जांच की जाएगी। PET परीक्षा के ही समय अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट्स का भी वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को PST के लिए बुलाया जाएगा और इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी तथा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर को दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।  आखिरी चरण में अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा और फिर फाइनल मेरिट तैयार किया जाएगा।

कैसे करें तैयारी 
अगर आप SSC GD, UP SI, SSC MTS, UP लेखपाल या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed