फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police SI Exam 2021: These questions were asked from general knowledge on the first day of the exam, prepare them from now because these questions can be asked in the coming papers as well-safalta

UP Police SI Exam 2021: परीक्षा के पहले दिन सामान्य ज्ञान से पूछे गए थे ये प्रश्न, अभी से कर लीजिए इनकी तैयारी क्योंकि आगे होने वाले पेपरों में भी पूछे जा सकते हैं ये सवाल

Mon, 15 Nov 2021 11:04 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 15 Nov 2021 11:04 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो गई है। ये परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
UP Police SI Exam 2021: These questions were asked from general knowledge on the first day of the exam, prepare them from now because these questions can be asked in the coming papers as well-safalta
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो गई है। ये परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 12 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। परीक्षा का दूसरा चरण 19 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा तीसरे चरण में परीक्षा 27 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर की इस लिखित परीक्षा के लिए सूबे के 15 जिलों में 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस लेख में हम आपको 12 नवंबर को हो चुकी परीक्षा में सभी शिफ्ट में पूछे गए सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों की जानकारी देने वाले हैं। ऐसे ही प्रश्नों के अभ्यास के लिए आप सफलता के FREE Mock Test को ज्वाइन कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रश्न 1. 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर. एनके सिंह (2020 से लेकर 2025 तक)
 
प्रश्न 2. साल 2021 का लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स किसे दिया गया है?
उत्तर. स्पोर्ट्स मैन - राफेल नडाल
         स्पोर्ट्स वूमेन - नाओमी ओसाका
 
प्रश्न 3. कालिंजर फोर्ट कहां पर है? 
उत्तर. बांदा, उत्तर प्रदेश
 
प्रश्न 4. भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन पावर प्लांट कहां पर है?
उत्तर. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी है जो कि देश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन पावर प्लांट मथुरा में स्थापित करेगी।
 
प्रश्न 5. मधुशाला के लेखक कौन हैं?
उत्तर. हरिवंश राय बच्चन
 
प्रश्न 6. Amway इंडिया का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर. सैखोम मीराबाई चानू
 
प्रश्न 7. 1973 केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य मामला किससे जुड़ा हुआ है?
उत्तर. संसद को संविधान के आधारभूत संरचना में बदलाव करने से रोका जाना चाहिए, सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि अनुच्छेद 368 जो संसद को संविधान में संशोधन करने की शक्ति प्रदान करता है, के तहत संविधान की आधारभूत संरचना में बदलाव नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

 
प्रश्न 8. संविधान के किस भाग में नागरिकता का उल्लेख है?
उत्तर. भाग ii
 
प्रश्न 9. मार्च 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किस वर्ष को 'अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष' (International Year of Millets) घोषित किया गया है?
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर. भारत की ओर से पेश एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है, जिसके तहत इस प्रस्ताव का 70 से अधिक देशों ने समर्थन किया।
 
प्रश्न 10. राष्ट्रपति पर महाभियोग किस अनुच्छेद के तहत चल सकता है?
उत्तर. अनुच्छेद 61 के अनुसार, राष्ट्रपति द्वारा संविधान का अतिक्रमण किए जाने पर उसके विरुद्ध महाभियोग चलाया जा सकता है। 
         * राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग संसद द्वारा चलाई जाने वाली एक अर्द्ध-न्यायिक प्रक्रिया है। 
         * महाभियोग, वो प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जजों को हटाने के लिए किया जाता है।
 
प्रश्न 11. बलवंत मेहता समिति किससे संबंधित है?
उत्तर. त्रिस्तरीय पंचायत का गठन
         * 2 अक्टूबर, 1956 को राजस्थान के नागौर जिले में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश की पहली त्रि-स्तरीय पंचायत का उद्घाटन किया गया था। 
          * बलबंत राय मेहता की समिति का गठन 'पंचायती राज व्यवस्था' को मजबूती प्रदान करने के लिए वर्ष 1956 में किया गया था।
 
प्रश्न 12. दल-बदल विरोधी कानून किस अनुसूची से संबंधित है। दल-बदल विरोधी कानून किस संविधान के तहत पारित हुआ?
उत्तर. 1985 में 52वें संविधान संशोधन के माध्यम से ( दसवीं अनुसूची द्वारा )
        * दल-बदल विरोधी कानून में एक राजनैतिक दलों को किसी अन्य राजनैतिक दल में या उसके साथ विलय करने की अनुमति दी गई है बशर्ते कि उसके कम-से-कम दो तिहाई विधायक विलय के पक्ष में हो।
        * इसके अलावा सदन का अध्यक्ष बनने वाले सदस्य को इस कानून में छूट प्राप्त है।
 
प्रश्न 13. 69वां संविधान संशोधन किससे संबंधित है?
उत्तर. 69वां संशोधन 1991 के तहत केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को विशेष दर्जा देते हुए उसे 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र' बनाया गया।
 
प्रश्न 14. 101वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान के किस अनुच्छेद में जीएसटी परिषद का प्रावधान किया गया है? 
उत्तर. 279A(1) में।
 
प्रश्न 15. राजभाषा आयोग का गठन कब हुआ और इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष बाल गंगाधर खरे थे। राष्ट्रपति ने 1955 में राजभाषा आयोग का गठन किया था।
          * संविधान अनुच्छेद के अनुच्छेद 344 में राष्ट्रपति को राजभाषा आयोग को गठित करने का अधिकार दिया गया है।
 
प्रश्न 16. ओलंपिक 2020 का शुभकर क्या है?
उत्तर. MIRAITOWA नामक जापानी शब्द ''चमत्कार'' पर आधारित है, जिसका अर्थ है ''भविष्य'', और ''तौबा'', जिसका अन्य अर्थ है ''अनंतकाल''।
 
प्रश्न 17. IPC की धारा 23 किससे संबंधित है?
उत्तर. सदोष अभिलाभ / हानि 
         * सदोष अभिलाभ विधि-विरुद्ध साधनों द्वारा ऐसी सम्पत्ति का अभिलाभ है, जिसे प्राप्त करने वाला व्यक्ति वैध रूप से हक़दार न हो। 
          * सदोष हानि विधि-विरुद्ध साधनों द्वारा ऐसी संपत्ति की हानि है, जिस हानि को उठाने वाला व्यक्ति वैध रूप से उसका हकदार हो।
 
प्रश्न 18. जेंडर पार्क कहाँ पर स्थित है?
उत्तर. तिरुवनंतपुरम, केरल (2013 में स्थापित)
 
प्रश्न 19. संविधान की धारा 341(1) क्या है?
उत्तर. संविधान की धारा 341(1) भारतीय संघ की राजभाषा हिंदी एवं लिपि देवनागरी है। अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा के सम्बन्ध में व्यवस्था की।
कुल 22 भाषाएं -
·         Assamese
·         Bengali
·         Bodo
·         Dogri
·         Gujarati
·         Hindi
·         Kannada
·         Kashmiri
·         Konkani
·         Maithili
·         Malayalam
·         Meitei (Manipuri)
·         Marathi
·         Nepali
·         Odia
·         Punjabi
·         Sanskrit
·         Santhali
·         Sindhi
·         Tamil
·         Telugu
·         Urdu
* 14 भाषाओं को शुरू में संविधान में शामिल किया गया था। इसके बाद, सिंधी को 1967 में 21वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया। कोंकणी, मणिपुरी (मेइती) और नेपाल को 1992 से 71वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया। बोडो, डोगरी, मैथली और संताली को 2003 से 92वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया।
 
प्रश्न 20. भारतीय जनगणना - किस सूची का विषय है?
उत्तर. संघ सूची
 
प्रश्न 21. जनहित याचिका के साथ भारतीय न्यायिक व्यवस्था में उत्तरदायित्व की शुरुआत करने का श्रेय किसे जाता है?
उत्तर. जनहित याचिका के साथ भारतीय न्यायिक व्यवस्था में उत्तरदायित्व की शुरुआत करने का श्रेय देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पीएन भगवती को जाता है। भारत में जनहित याचिका की शुरुआत वर्ष 1977 में हुई।
 
प्रश्न 22. रुद्रेश्वर (भगवान शिव) का रामप्पा मंदिर कहाँ पर स्थित है?
उत्तर. तेलंगाना
 
प्रश्न 23. चीन की संसद का नाम क्या है?
उत्तर. नेशनल पीपुल्स कांग्रेस
 
शिफ्ट 2 में पूछे गए सवाल
 
प्रश्न 1. 97वां संशोधन अधिनियम कब हुआ?
उत्तर. 2011 में। 
         * सहकारी समितियों को संवैधानिक दर्जा तथा संरक्षण दिया गया। 
         * सहकारी समिति बनाने के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाया गया। 
         * सहकारी समिति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें निति-निदेशक तत्वों में शामिल किया गया। 
         * संविधान में सहकारी समिति के नाम से एक नया भाग IX-B जोड़ा गया। 
 
प्रश्न 2. अनुच्छेद 40 किससे संबंधित है?
उत्तर. राज्य में ग्राम पंचायतों का संगठन। 
        * राज्य ग्राम पंचायतों का संगठन करने के लिए कदम उठाएगा और उनके ऐसी शक्तियों और प्राधिकार प्रदान करेगा, जो उन्हें स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य लकलकारने योग्य बनाने के लिए आवश्यक हो।
 
प्रश्न 3. उच्चतम न्यायालय की स्थापना और गठन किस अनुच्छेद से संबंधित है?
उत्तर. अनुच्छेद 124 
 
प्रश्न 4. कौन-सी राजस्थानी बोली नहीं है? ऑप्शन - मेवाती, मारवाड़ी, बुन्देली, मालवी 
उत्तर. बुन्देली भारत के एक विशेष क्षेत्र बुन्देलखण्ड में बोली जाती है। 
 
प्रश्न 5. राज्यसभा के सदस्य की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर. 30 वर्ष 
         * सबसे ज्यादा राज्यसभा सीट यूपी में 31, महाराष्ट्र में 19, तमिलनाडु में 18 सीट। 
         * लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष है, जबकि राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष है। इस प्रकार, राज्य की विधानसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष है और MLC बनने के लिए 30 वर्ष है। 
 
प्रश्न 6. राष्ट्रीय आपातकाल का वर्णन किस अनुच्छेद में है?
उत्तर. 352 
       * भारत में आपातकालीन प्रावधान जर्मनी के संविधान से लिए गए है। 
         -अनुच्छेद 352 राष्ट्रीय आपातकाल 
         -अनुच्छेद 356 राज्य आपातकाल (राष्ट्रपति शासन)
         -अनुच्छेद 360 वित्तीय आपातकाल 
 
प्रश्न 7. मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के अनुसार, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गाड़ी चलाने पर कितना अर्थदंड देना पड़ता है?
उत्तर. 25,000 रूपए 
         * सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 1,000 रूपए 
         * दुपहिया वाहनों पर 2 से ज्यादा सवारी 1,000 रूपए 
         * हेलमेट नहीं पहनने पर 1,000 रूपए एवं तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित 
         * इमरजेंसी वाहनों का रास्ता नहीं देने पर 10,000 रूपए 
         * बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ड्राइविंग करने पर 5,000 रूपए 
          * ड्राइविंग लाइसेंस रदद होने के बावजूद ड्राइविंग करने पर 10,000 रूपए 
 
प्रश्न 8. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब और किसने की थी?
उत्तर. 1336 ईस्वी में संगम वंश के दो शासक हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम द्वारा की गई थी। 
 
प्रश्न 9. जायद की फसलें कब बोईं जाती हैं?
उत्तर. मार्च-अप्रैल में बोई जाती हैं। 
         * खरीफ की फसल और रबी की फसल के बीच में बचने वाले समय के दौरान। 
 
प्रश्न 10. राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कौन करता करता है?
उत्तर. राज्यपाल। 
 
प्रश्न 11. राष्ट्रपति के निर्वाचन का तरीका क्या है?
उत्तर. संसद सदनों के सभी सदस्य (निर्वाचित और मनोनित) एकल संक्रमणीय मत द्वारा अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर मतदान के माध्यम से करता है। 
 
प्रश्न 12. भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कितने न्यायाधीश हैं?
उत्तर. 33, ज्यादा से ज्यादा 34
 
प्रश्न 13. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया था?
उत्तर. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 38ए के तहत केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की स्थापना 1992 में की गई थी। 
 
प्रश्न 14. गदर पार्टी की स्थापना कहां पर हुई?
उत्तर. गदर पार्टी की स्थापना अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एस्टोरिया में 1913 में अंग्रेजी साम्राज्य को जड़ से उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से हुई।
 
प्रश्न 15. उत्तर प्रदेश का लोकनृत्य कौन-सा है?
उत्तर. चरकुला 
        * अन्य - नौटंकी, रासलीला, कजरी, चाप्पेली।  
 
प्रश्न 16. ग्राम पंचायत का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर. 5 वर्ष
 
प्रश्न 17. देशद्रोह के लिए IPC की धारा कौन-सी है ?
उत्तर. भारतीय कानून संहिता (आईपीएस) की धारा 124A देशद्रोह की धारा है। परिभाषा के मुताबिक, अगर कोई भी व्यक्ति सरकार-विरोधी सामग्री लिखित या बोलता है या फिर ऐसी सामग्री का समर्थन करता है, या राष्ट्रीय चिन्हों का अपमान करने के साथ संविधान को नीचा दिखने की कोशिश करता है, तो उसे आजीवन कारावास या तीन साल की सजा हो सकती है। 


सफलता के साथ करें तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए यूपी एसआई की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और किसी और प्रतियोग परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता पर चल रहे खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां लगभग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप सफलता डॉट कॉम पर विजिट कर या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed