फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Confidential, ASI Clerk & Accounts Typing Test on Feb 21-22; Admit Card Soon at uppbpb.gov.in

UP Police: यूपी पुलिस एसआई-एएसआई 2023 भर्ती का टाइपिंग टेस्ट 21 और 22 फरवरी को, भरे जाएंगे 921 पद

Fri, 06 Feb 2026 08:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 08:50 PM IST
सार

UP Police SI, ASI 2023: यूपी पुलिस भर्ती 2023 के तहत एसआई गोपनीय, एएसआई लिपिक और लेखा पदों के लिए कंप्यूटर टंकण परीक्षा की तारीखें घोषित हो गई हैं। यह परीक्षा 21 और 22 फरवरी 2026 को लखनऊ व प्रयागराज में होगी। एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
UP Police SI Confidential, ASI Clerk & Accounts Typing Test on Feb 21-22; Admit Card Soon at uppbpb.gov.in
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Police SI Confidential, ASI Clerk & Accounts 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) सीधी भर्ती-2023 से जुड़ी नई सूचना जारी की है। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रारंभिक चरण में सफल अभ्यर्थियों की कंप्यूटर टंकण परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

21 और 22 जनवरी को होगा टाइपिंग टेस्ट

नोटिस के मुताबिक, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 21 फरवरी और 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा कमिश्नरेट लखनऊ और प्रयागराज में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें अब अगले चरण के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।



यह भी पढ़ें: यूपी कांस्टेबल की परीक्षा तिथियां घोषित, जून में तीन दिनों पर होगा आयोजन, नोट करें तारीख
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ते रहें, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी से चूक न हो।
 

विज्ञापन

सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने की सलाह

भर्ती बोर्ड ने यह भी कहा है कि यह सूचना अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जारी की गई है। परीक्षा केंद्र, समय और अन्य दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड में उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रशासनिक और गोपनीय शाखा से जुड़े महत्वपूर्ण पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें कई चरणों की परीक्षा के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed