{"_id":"61a5033ef7564e68b165c7b6","slug":"up-police-si-asi-exam-2021-uttar-pradesh-police-recruitment-and-promotion-board-will-organise-si-asi-recruitment-exam-on-4-and-5-december-2021-know-key-details-regarding-to-the-exam-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police SI ASI Exam 2021 : एसआई और एएसआई भर्ती परीक्षा में जाने से पहले जान लें ये अहम जानकारियां, मिलेगा फायदा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police SI ASI Exam 2021 : एसआई और एएसआई भर्ती परीक्षा में जाने से पहले जान लें ये अहम जानकारियां, मिलेगा फायदा
Mon, 29 Nov 2021 10:15 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:15 PM IST
सार
UP Police SI ASI Exam 2021 : यूपीपीआरपीबी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन एसआई गोपनीय, एएसआई क्लर्क और एएसआई अकाउंटेंट सीधी भर्ती के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से यूपीपीआरपीबी द्वारा 1329 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
UP Police SI ASI Exam 2021
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षाओं का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवाररों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह यूपीपीआपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जारी किए गए प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े नियम और दिशा निर्देशों को जारी किया गया है।
विज्ञापन
कब होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) द्वारा एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 4 दिसंबर 2021 और 5 दिसंबर 2021 को राज्य भर में निर्धारित किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यूपीपीआरपीबी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन एसआई गोपनीय, एएसआई क्लर्क और एएसआई अकाउंटेंट सीधी भर्ती के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से यूपीपीआरपीबी द्वारा 1329 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवंटित केंद्रों की जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपीपीबीपीबी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन या प्रवेश पत्र को भी देख सकते हैं।
क्या होगा परीक्षा का फॉर्मेट
यूपीपीबीपीबी द्वारा आयोजित की जा रही एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में कुल 400 अंकों के 160 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट की होगी और निगेटिव मार्किंग का भी नियम नहीं रखा गया है। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य हिंदी, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, करेंट अफेयर्स, न्यूमेरिकल और मेंटल एबिलिटी टेस्ट, मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट / आईक्यू टेस्ट / रीजनिंग टेस्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे। यूपीपीबीपीबी ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़े मॉक टेस्ट भी जारी किए गए हैं। इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और उनका पालन करें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, परीक्षा केंद्र पर बिना इसके प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूपीपीआरपीबी एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. संबंधित परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
4. आपके सामने आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक।