फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Recruitment Notice Disappoints Aspirants, Social Media Erupts With Demands Over Age Limit

UP Police: यूपी पुलिस भर्ती का नोटिस देख क्यों निराश हो गए कुछ अभ्यर्थी? जानें सोशल मीडिया पर उठ रही क्या मांग

Wed, 31 Dec 2025 07:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 31 Dec 2025 07:46 PM IST
सार

UP Police Constable Age Limit: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। कुल 32,679 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। भर्ती का नोटिस जारी होने के बाद आयुसीमा में छूट को लेकर मांग उठने लगी है।
 

विज्ञापन
UP Police Recruitment Notice Disappoints Aspirants, Social Media Erupts With Demands Over Age Limit
UP Police Age Limit - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

UPPRPB UP Constable Age Relaxation: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद बहुत सारे युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, लेकिन अभ्यर्थियों का एक वर्ग ऐसा भी रहा जो पात्रता मानदंडों से निराश है। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी क्या मांग उठा रहे हैं...

UP Police Age Limit: यूपी पुलिस भर्ती में क्या है आयु सीमा?

उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा घटाकर 22 वर्ष कर दी है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा में कमी का यह निर्णय उम्मीदवारों की ओर से 3 वर्ष की आयु में छूट देने की बार-बार की गई मांगों के बावजूद लिया गया है, क्योंकि प्रक्रिया में देरी के कारण कई उम्मीदवार अधिक आयु के हो गए थे। ऐसे में आयु सीमा में की गई कमी के कारण अपात्र हुए अभ्यर्थी इसमें छूट देने की मांग उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जनवरी में सरकारी नौकरी की भरमार! 39531 पदों पर आवेदन करने का मौका

एक्स पर एक जाने माने यूट्यूबर शिक्षक ने लिखा, "माननीय @myogiadityanath जी, PAC की भर्ती कई वर्षों से नहीं आई है, जिससे सामान्य वर्ग के हज़ारों युवा Over-age हो रहे हैं। आपसे विनम्र अनुरोध है कि PAC भर्ती में भी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान करें।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "भारत के अधिकांश राज्यों में पुलिस भर्ती की आयु-सीमा 18 से 25 वर्ष सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित है। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में आयु-सीमा 18 से 22 वर्ष रखी गई है जो कि युवाओं के साथ अन्याय है। इस कारण सामान्य वर्ग के लाखों मेहनती छात्र अवसर से वंचित हो रहे हैं और मानसिक रूप से परेशान हैं। जबकि OBC और SC वर्ग को 5 वर्ष की आयु-छूट प्रदान की जाती है। हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की आयु-सीमा को भी 18 से 25 वर्ष किया जाए। ताकि सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिल सके।"

यह भी पढ़ें: नए साल का तोहफा! यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर निकली भर्ती; जारी हुआ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

50,000 से अधिक पदों की थी उम्मीद

यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना उस दिन प्रकाशित की है, जिस दिन उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया था, जब #UP_Constable_Vacancy हैशटैग 50,000 से अधिक पदों के साथ ट्रेंड कर रहा था।

विज्ञापन

30 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । भर्ती बोर्ड 30 जनवरी, 2026 को पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed