UP Police Constable: नए साल का तोहफा! यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर निकली भर्ती; जारी हुआ नोटिस
UP Police Constable Vacancy: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 के अंतर्गत कुल 32679 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPRPB Constable Vacancy: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के पदों पर नई भर्ती का नोटिस जारी किया है। यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 के अंतर्गत कुल 32679 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले करना होगा ओटीआर
बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, जोकि अब समाप्त हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर करना होगा, जोकि upprpb.in पोर्टल पर करना होगा।
कुल 32679 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस, रक्षी पीएसीसी/सशस्त्र पुलिस, रक्षी विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन और जेल वार्डर के कुल 32,679 पदों भरा जाएगा। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
| पद का नाम | श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|---|
| आरक्षी नागरिक पुलिस | पुरुष / महिला | 10,469 |
| आरक्षी पीएसी / सशस्त्र पुलिस | पुरुष | 15,131 |
| आरक्षी विशेष सुरक्षा बल | पुरुष | 1,341 |
| महिला बटालियन | महिला | 2,282 |
| आरक्षी घुड़सवार पुलिस | पुरुष | 71 |
| जेल वार्डर | पुरुष | 3,279 |
| जेल वार्डर | महिला | 106 |
| कुल पद | — | 32,679 |
यह भी पढ़ें: जनवरी में सरकारी नौकरी की भरमार! 39531 पदों पर आवेदन करने का मौका
UP Police Constable Regisration: नोट करें सभी जरूरी बातें
| जानकारी का विषय | विवरण |
|---|---|
| भर्ती का नाम | यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक भर्ती-2025 |
| भर्ती बोर्ड / निकाय | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम |
|
| कुल पदों की संख्या | 32,679 पद |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 31-12-2025 से 30-01-2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि | 31-12-2025 से 30-01-2026 |
| शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि | 02-02-2026 |
| आवेदन शुल्क (GEN/OBC/EWS) | 500 रुपये |
| आवेदन शुल्क (SC/ST) | 400 रुपये |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
| अधिमानी योग्यता | NIELIT/DOEACC O लेवल, 2 वर्ष प्रादेशिक सेना सेवा, NCC B सर्टिफिकेट |
| आयु सीमा (पुरुष) | 18 से 22 वर्ष (01-07-2025 के अनुसार) |
| आयु सीमा (महिला) | 18 से 25 वर्ष (01-07-2025 के अनुसार) |
| चयन प्रक्रिया |
|
| वेतनमान | 21,700 से 69,100 (पे लेवल-3) |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in, upprpb.in |
| आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ | खबर में नीचे उपलब्ध है |
UP Police Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने के लिए आवेदक का किसी भी बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। आवेदन करते समय अभ्यर्थी के पास आवश्यक शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।
अधिमानी योग्यता (अतिरिक्त योग्यता)
- DOEACC/NIELIT संस्था से कंप्यूटर में "O" लेवल या उससे उच्च स्तर का प्रमाण-पत्र
- प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा
- NCC का "B" प्रमाण-पत्र
अधिमानी योग्यता का मतलब अतिरिक्त योग्यता से है, जिसके आधार पर कुछ अभ्यर्थियों को समान अंक होने की स्थिति में प्राथमिकता दी जाती है। इसमें कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाएंगे, बल्कि बराबर अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में चयन के समय प्राथमिकता तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती में खत्म होगी निगेटिव मार्किंग, पहले क्या थी अंकन योजना? गलत जवाब पर कटते थे इतने अंक
UP Police Constable Age Limit: यूपी पुलिस का फॉर्म कितने साल वाले भर सकते हैं?
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए यह आवश्यक है कि उन्होंने 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और अधिकतम 22 वर्ष की आयु से अधिक न हो। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2003 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी महिला अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
आरक्षित वर्गों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अन्य विशेष श्रेणियों के अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UP Police Constable Salary: यूपी पुलिस सैलरी
उक्त रिक्त पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रू0-21700 से 69100 रुपये, पे स्तर-3 का वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: होमगार्ड के पदों पर एक और भर्ती, 7वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; इस दिन से पहले भरें फॉर्म
UP Police Selection Process: यूपी पुलिस भर्ती में सिलेक्शन कैसे होता है?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास करना होता है। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम योग्यता सूची में जगह दी जाती है।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- शारीरिक मानक परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षण
- अंतिम मेरिट सूची
आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
- सामान्य/ईडब्लूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग - 500 रुपये
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति - 400 रुपये