फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Recruitment 2022: New recruitment has come for 10th pass in Uttar Pradesh Police-safalta

UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस में 10वीं पास के लिए आई है नई भर्ती, तुरंत कर दीजिए आवेदन

Tue, 25 Jan 2022 10:23 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 25 Jan 2022 10:23 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 2,430 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 है।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022: New recruitment has come for 10th pass in Uttar Pradesh Police-safalta
up police - फोटो : @ghaziabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा इन दिनों कई भर्तियां निकाली जा रही है। हाल ही में एसआई भर्ती के अलावा अब 2,430 नई भर्तियां भी निकाली गई हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू भी हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती कई अलग-अलग पदों के लिए है। इनमें कर्मशाला कर्मचारी के 120, सहायक परिचालक (असिस्टेंट ऑपरेटर) के 1374 और प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक के 936 पदों पर भर्ती होनी हैं। इन तीनों तरह की भर्ती के लिए आवेदन 20 जनवरी 2022 से अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 तक जारी रहेंगे। इस भर्ती के बारे ज्यादा जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों सफलता द्वारा FREE Current Affairs - Download Now कोर्स चलाया जा रहा है, जिसे उम्मीदवार केवल दिए गए लिंक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

योग्यता व आयुसीमा 

  • प्रधान परिचालक - इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंस्ट्रयूमेंट टेक्नोलॉजी/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स । इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का जन्म 1 जुलाई 1994 से पहले और 1 जुलाई 2002 के बाद न हुआ हो। यानि आयुसीमा 20 से 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
  • सहायक परिचालक - फिजिक्स व मैथ्स के साथ 12वीं पास कर लिया हो साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 से 22 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कर्मशाला कर्मचारी - 10वीं पास या समकक्ष या आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी/रेडिया एवं टेलीविजन/इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड कप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/रेडियो टीवी/इलेक्ट्रिक सप्लाई व मैनुफैक्चरिंग/रेफ्रिजरेशन/मैनेनिक इंस्ट्रयूमेंट/ मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिकिस/ कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में सर्टिफिकेट कोर्स पास किया हो। साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 1994 से पहले और 1 जुलाई 2002 के बाद न हुआ हो। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को पांच-पांच साल की छूट मिलेगी।

Padma Awards 2022: देखें पूरी सूची 

पुलिस की पिछली भर्ती में कितना रहा था कट ऑफ

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed