फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Exam 2021: Important notice issued regarding typing test in SI, ASI clerk recruitment, know who will get how much time- Safalta

UP Police Exam 2021: एसआई, एएसआई लिपिक भर्ती में टाइपिंग टेस्ट को लेकर अहम नोटिस जारी, जानें किसे मिलेगा कितना समय

Sun, 26 Dec 2021 02:07 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 26 Dec 2021 02:07 PM IST
सार

यूपीपीआरपीबी ने एसआई (गोपनीय), एएसआई (लिपिक) एवं सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 1,329 पदों पर कराई जाने वाली भर्ती के टाइपिंग टेस्ट से जुड़ी जानकारी साझा कर दी है। भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही टाइपिंग परीक्षा की तारीखों का ऐलान भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Police Exam 2021: Important notice issued regarding typing test in SI, ASI clerk recruitment, know who will get how much time- Safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक (SI) (गोपनीय) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) (लिपिक) भर्ती में टाइपिंग टेस्ट को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से अहम नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में टंकण परीक्षा के लिए दिए जाने वाले समय और प्रयोग किए जाने वाले फॉन्ट से जुड़ी सभी आधारभूत जानकारियां साझा की गई हैं। गौरतलब हो कि यूपी पुलिस की इस भर्ती में एसआई, एएसआई की कुल 1329 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है, जिसकी लिखित परीक्षा 4 व 5 दिसंबर 2021 को दो चरणों में पूरी कराई जा चुकी है। भर्ती बोर्ड द्वारा इस एग्जाम की आन्सर-की भी जारी की जा चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जारी उत्तरकुंजी में विसंगति होने की दशा में आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जा चुका है। हालांकि यूपीपीबीपीबी के जरिए अभी तक टाइपिंग टेस्ट की तारीखों का निर्धारण नहीं किया गया है। ऐसे में इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी  सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वो करेंट अफेयर्स की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE UP Police Mock Test - Attempt Now  की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

जान लें किसे मिलेगा कितना समय 

पद का नाम

टाइपिंग की भाषा

स्पीड

तय समय

टाइपिंग के लिए दिए जाने वाले कुल शब्द

एक्यूरेसी का प्रतिशत

दो परीक्षाओं के बीच मिलने वाला समय

उपनिरीक्षक (गोपनीय)

हिंदी/इंग्लिश

25 शब्द प्रतिमिनट/ 30 शब्द प्रतिमिनट

15 मिनट/15 मिनट

400/500

85 प्रतिशत

दोनों एग्जाम के बीच 10 मिनट का समय अंतराल

सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)

हिंदी/इंग्लिश

25 शब्द प्रतिमिनट/ 30 शब्द प्रतिमिनट

15 मिनट/15 मिनट

400/500

85 प्रतिशत

दोनों एग्जाम के बीच 10 मिनट का समय अंतराल

सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)

हिंदी

15 शब्द प्रतिमिनट

15 मिनट

250

85 प्रतिशत

-

इन माध्यम से आपत्ति दर्ज कराने का दिया गया था मौका  

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के जरिए 15 दिसंबर को जारी की गई एक नोटिस में बताया गया है कि रजिस्ट्री, डॉक, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से की गई आपत्ति पर किसी भी तरह का कोई विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए ऑफ़िशियल लिंक का उपयोग करना होगा।  
विज्ञापन

कब तक आ सकती है टाइपिंग टेस्ट की तारीख  

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर की जाने वाली भर्ती के अंतगर्त कराए जाने वाले टाइपिंग परीक्षण की तारीखों का ऐलान इस माह के अंत तक किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें परीक्षा की पक्की तैयारी : 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed