फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable Recruitment 2021: Candidates who will have this certificate will get preference in UP Police constable recruitment-safalta

UP Police Constable Recruitment 2021: जिन उम्मीदवारों के पास होंगे ये सर्टिफिकेट उन्हें मिलेगी यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में वरीयता

Tue, 23 Nov 2021 11:44 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 23 Nov 2021 11:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस माह के अंत तक यूपी पुलिस में 25 हजार आरक्षी पदों पर भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती क आवेदन प्रक्रिया का ऐलान किया जा सकता है। 

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2021: Candidates who will have this certificate will get preference in UP Police constable recruitment-safalta
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दिसंबर माह में आरक्षी नागरिक पुलिस के लगभग 25,000 पदों पर भर्ती का आयोजन कर सकता है। इसके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से तेजी के साथ तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के पदों को भरने के लिए बोर्ड के जरिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलते ही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक इंतजार करना होगा। इस भर्ती से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी दूसरे या तीसरे चरण में होने वाले यूपीएसआई एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के जरिए डिजाइन की गई फ्री मॉक टेस्ट सीरीज को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस निशुल्क सीरीज के लिए उम्मीदवारों को केवल FREE UP Police Constable EBook- Download Now  दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन

किन प्रमाणपत्रों के आधार पर दी जाएगी वरीयता 

यूपीपीआरपीबी द्वारा जल्द ही सिपाही नागरिक पुलिस के 25,000 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले, जिन अभ्यर्थियों के पास NCC में बी सर्टिफिकेट या कंप्यूटर चालन में ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र अथवा प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष तक सेवा करने का अनुभव होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जाएगी। हालांकि इन सर्टिफिकेट के लिए उम्मीदवारों को अलग से कोई भी अतिरिक्त अंक नहीं दिया जाता है, बल्कि दो अभ्यर्थियों के समान अंक होने पर प्रमाणपात्र रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन

आरक्षी भर्ती में कितने किमी की करनी होती है दौड़ 

यूपी पुलिस की आरक्षी भर्ती में आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है। इसके लिए जहां पुरुष कैंडिडेट्स को 25 मिनट का समय दिया जाता है, वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में दौड़ पूरी करनी होती है। हालांकि यह जानकारी पिछली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर साझा की गई है। नई भर्ती में यदि कोई परिवर्तन किया जाता है तो बदले गए नियमों की सूचना अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल भर्ती से जुड़े ये जानकारी है अहम 

आगे पढ़ें 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed