UP Police Constable Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में जल्द ही होने वाली 25,000 सिपाही भर्ती में किस वर्ष जन्में उम्मीदवारों को मिल सकता है आवेदन का मौका, यहां पढ़ें क्या है आयुसीमा से जुड़े नए नियम
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 25 हजार आरक्षी पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। इस माह के अंत तक भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विस्तार
वे प्रतियोगी उम्मीदवार जो पिछले तीन - चार सालों से यूपी पुलिस की कांस्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती का इंतजार कर रहे थे। उनके इंतजार की घड़ियां अब खत्म होते दिखाई दे रही हैं। विभिन्न मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही पुलिस में 25,000 नए सिपाहियों की भर्ती करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए बोर्ड द्वारा भर्ती का ब्लू प्रिन्ट सरकार को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। हालांकि यूपीपीआरपीबी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी फेज-3 के अंतगर्त होने वाले यूपीएसआई एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के जरिए डिजाइन की गई फ्री मॉक टेस्ट सीरीज को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस निशुल्क सीरीज के लिए उम्मीदवारों को केवल FREE UP Police Constable Ebook- Download Now दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
किन वर्ष जन्में अभ्यर्थियों को दिया जाएगा आवेदन का मौका
वर्ष 2018 में आयोजित की गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 2 जुलाई 1996 से लेकर 1 जुलाई 2000 तक जन्में अभ्यर्थियों को भर्ती में आवेदन करने मौका दिया गया था। इस लिहाज से तीन वर्षों बाद आमंत्रित की जाने वाली इस भर्ती में 1999 से लेकर 2003 तक जन्में उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है, जिनकी न्यूनतम व अधिकतम आयुसीमा 18 से 22 वर्ष होगी। इसके अलावा भर्ती में आयुसीमा से संबंधित दिए जाने वाले आरक्षण नियमों को भी लागू किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में और अधिक स्पष्ट जानकारी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों के साथ साझा कर दी जाएगी।
क्या होती सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 16 नवंबर 2018 को कुल 46,568 पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 31,360 पद थे जबकि अन्य 18,208 पद आरक्षी प्रादेशिक आर्मड कन्सटेबुलरी के शामिल थे। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परीक्षण, PST & PET, मेडिकल परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की योग्यता सूची के आधार पर किया जाना था। ऐसे में जल्द ही 25,000 पदों पर आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती में भी यही नियम लागू किए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
क्या होता है शारीरिक दक्षता परीक्षा का मानदंड
यूपी पुलिस की आरक्षी भर्ती में आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है। इसके लिए जहां पुरुष कैंडिडेट्स को 25 मिनट का समय दिया जाता है, वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में दौड़ पूरी करनी होती है। हालांकि यह जानकारी पिछली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर साझा की गई है। नई भर्ती में यदि कोई परिवर्तन किया जाता है तो बदले गए नियमों की सूचना अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।