फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Recruitment 2020-21: 18912 posts vacant, UP sarkari job vacancy

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

Sun, 15 Nov 2020 05:38 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 15 Nov 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2020-21: 18912 posts vacant, UP sarkari job vacancy
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2020

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस की बंपर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आप भी यदि राज्य में सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं तो यह आपके लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस में 18912 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी परीक्षा आने वाले महीनों में जल्द कराई जाएगी।

विज्ञापन


इसमें सबसे ज्यादा 9534 पद पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 और पुलिस सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर (लिपिक) व सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 1329 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। एमओयू को अनुमोदन के लिए शासन के पास भेजा गया है। अनुमोदन के बाद परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UPPCL 2021: राज्य में 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए सरकारी नौकरियां, आसानी से होगा सेलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जेल वार्डर, फायरमैन व कांस्टेबल घुड़सवार की सीधी भर्ती 2016 के 5805 पदों पर भर्ती से संबंधित परीक्षा 19 व 20 दिसंबर 2020 को कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस रेडिया शाखा में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक (यांत्रिक), सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी की सीधी भर्ती 2020 के 2244 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें : Police Bharti 2020: 8000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, 12वीं पास करें आवेदन, 69000 तक सैलरी
 

महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा आदि संबंधित जानकारी जल्द ही बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।


ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरियां, सैलरी 1.42 लाख तक, ऐसे जल्द करें आवेदन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed