{"_id":"66c56acf41af273c13016f00","slug":"up-police-constable-admit-card-for-second-day-s-exam-also-released-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Constable: दूसरे दिन की परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी, डाउनलोड करते समय इस बात कर रखें ध्यान","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Constable: दूसरे दिन की परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी, डाउनलोड करते समय इस बात कर रखें ध्यान
Wed, 21 Aug 2024 09:49 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:49 AM IST
सार
UP Police Constable: यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की 24 अगस्त को होने वाली परीक्षा के भी प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police Constable: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के उन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जिनकी परीक्षा 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बता दें कि 23 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र कल 20 अगस्त को जारी किए गए थे।
दरअसल बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया था कि परीक्षा के हॉल टिकट तीन दिन पहले ही जारी किए जाएंगे। हालांकि परीक्षा की सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है। कल 22 अगस्त को 25 अगस्त को होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र में ही शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र का पता दिया गया है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा प्रदेश भर में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक। इस परीक्षा में लगभग 48 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के आधार पर यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
नि:शुल्क यात्रा के लिए प्रवेश पत्र की रखें दो कॉपी
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परिवहन निगम की बसों में 22 अगस्त से 26 अगस्त तक और 29 अगस्त से 1 सितंबर तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से 24 घंटे पूर्व से 24 घंटे बाद तक नि:शुल्क आवागमन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान कंडक्टर को प्रवेश पत्र की एक कॉपी देनी होगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बिना प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी दिए बिना अभ्यर्थी नि:शुल्क यात्रा नहीं कर सकते।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024: कैसे डाउनलोड करें?
चयन प्रक्रिया

- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं।
- अनुरोधित लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए सभी पृष्ठों का प्रिंटआउट ले लें।
- भर्ती निकाय: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड
- परीक्षा का नाम: यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024
- परीक्षा स्तर: राज्य सरकार
- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिक्तियां: 60,244
- परीक्षा का तरीका: ऑनलाइन
- अवधि: 2 घंटे
- प्रश्नों की संख्या: 150
- अंकन योजना: प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक
- नकारात्मक अंकन: 0.25 अंक
- परीक्षा की भाषा: हिंदी और अंग्रेजी
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)