फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Computer Operator Grade A Result Declared, check at official website

UP Police : उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक है यहां

Sat, 21 Sep 2019 01:43 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 21 Sep 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
UP Police Computer Operator Grade A Result Declared, check at official website

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए (बैकलॉग) भर्ती 2017 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट, यानी uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि टाइपिंग टेस्ट और उम्मीदवार के दस्तावेज सत्यापन के बाद बोर्ड द्वारा मेरिट सूची जारी की गई है। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए (बैकलॉग) भर्ती 2017 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई, 2017 से 15 जून, 2017 तक चली थी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लिखित परीक्षा दिसंबर 2018 के महीने में आयोजित की गई थी। परिणाम मार्च 2019 के महीने में घोषित किया गया था। बोर्ड ने विशेष अभियान के तहत 666 बैकलॉग रिक्तियों का विज्ञापन जारी किया था और 666 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिन्हें चयन के लिए चुना गया है। चयनित 533 में से पुरुष उम्मीदवार हैं और 133 महिला उम्मीदवार हैं। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां दिए गए चरणों का पालन करके यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए (बैकलॉग) मेरिट लिस्ट 2019 को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ नीचे दिए गए लिंक की मदद से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए (बैकलॉग) मेरिट लिस्ट 2019 ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए (बैकलॉग) सीधी भर्ती 2017 चयन परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : परिणाम पीडीएफ प्रारूम में स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 4 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5 : अब अपने परिणाम को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए (बैकलॉग) मेरिट सूची 2019 को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए (बैकलॉग) कट ऑफ मार्क्स चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed