{"_id":"676967ec6c252d561c0fd39c","slug":"up-police-bharti-2024-big-update-on-workshop-staff-assistant-operator-know-details-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ-असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती पर बड़ा अपडेट, जानें नोटिस में क्या लिखा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस वर्कशॉप स्टाफ-असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती पर बड़ा अपडेट, जानें नोटिस में क्या लिखा
Mon, 23 Dec 2024 07:10 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 23 Dec 2024 07:10 PM IST
सार
UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो कैडर में सहायक ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ की सीधी भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी किया है। उन्होंने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए शारीरिक परीक्षण और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने रेडियो कैडर में सहायक ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ (UP Police Workshop Staff-Assistant Operator Recruitment) की सीधी भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी किया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के द्वारा भर्ती बोर्ड से लगातार शारीरिक परीक्षण और आगे की प्रक्रिया के बारे जानकारी देने का अनुरोध कर रहे थे।
इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया है कि डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती- 2023 की DV/PST की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शुरू होगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा को पास किया था वह इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया है कि डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती- 2023 की DV/PST की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शुरू होगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा को पास किया था वह इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
उ0प्र0 पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती- 2022 के अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही पृच्छा के क्रम में अवगत कराया जाता है कि दिनांक - 26.12.2024 से शुरु होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती- 2023 की DV/PST की समाप्ति के तत्काल बाद…
विज्ञापन विज्ञापन— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) December 23, 2024
1494 पदों के लिए हुआ था एग्जाम
भर्ती अभियान कुल 1494 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 120 रिक्तियां वर्कशॉप स्टाफ के पद के लिए और 1374 सहायक ऑपरेटर पद के लिए हैं।इस दिन हुई परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षा 1 फरवरी, 2024 से 8 फरवरी, 2024 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बहु-शिफ्ट प्रारूप के कारण, निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अंकों को सामान्य किया गया। उसके बाद 7 अगस्त 2024 को इसका रिजल्ट जारी हुआ था।4,216 उम्मीदवारों को किया गया शॉर्टलिस्ट
लिखित परीक्षा के बाद, 4,216 उम्मीदवारों को अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन प्रक्रिया सरकारी आदेशों और अदालत के निर्देशों के अनुसार अभिलेखों की जांच, पीएसटी और आरक्षण से संबंधित नियमों का पालन करती है।