{"_id":"68dbbaa404dfc1b2c3066578","slug":"up-pharmacist-chc-official-booked-for-securing-govt-jobs-with-forged-documents-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बलिया जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी पाने का आरोप; फार्मासिस्ट, CHC अधिकारी पर मामला दर्ज","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP: बलिया जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी पाने का आरोप; फार्मासिस्ट, CHC अधिकारी पर मामला दर्ज
Tue, 30 Sep 2025 04:40 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 30 Sep 2025 04:40 PM IST
सार
Uttar Pradesh: बलिया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक फार्मासिस्ट और डाक सहायक पर जाली नियुक्ति पत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
UP: यूपी के बलिया जिलें के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक फार्मासिस्ट और डाक सहायक पर जाली नियुक्ति पत्र का इस्तेमाल करके सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, फेफना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक डॉ. बाबू लाल मंडल की शिकायत पर सोमवार देर रात फेफना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट राम प्रताप सिंह फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर केंद्र में काम कर रहे थे।