फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: These candidates applying for Panchayat Assistant Recruitment will be deprived of selection, know what is the whole matter-safalta

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने वाले ये अभ्यर्थी चयन से हो जाएंगे वंचित, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 11 Sep 2021 01:47 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 11 Sep 2021 01:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों में आयोजित की जाने वाली भर्ती की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। साथ ही अन्य पंचायतों में भी मेधा सूची पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।  

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: These candidates applying for Panchayat Assistant Recruitment will be deprived of selection, know what is the whole matter-safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हाल ही में ग्रामीण इलाकों के पंचायत भवनों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए 58 हजार पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं। इन पदों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन उनकी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में प्राप्त  अंकों के आधार पर किया जाना था। इन पदों में केवल संबंधित ग्राम पंचायत का मूलनिवासी ही आवेदन करने के योग्यता रखता था। बता दें कि पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 4 से 17 सितंबर तक जारीहोनी थी। ऐसे में आज हम आपको इस भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बता दें कि इन दिनों सफलता डॉट कॉम द्वारा अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री EBooks- Download Now उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिन्हें ज्वॉइन कर उम्मीदवार अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

किन उम्मीदवारों का नहीं होगा चयन 

उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाने वाली पंचायत सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों में केवल उन्हीं उम्मीदवारों का चयन होगा जो संबधित ग्राम प्रधान की जाति या कैटेगरी से ताल्लुक रखते होंगे। यानि ग्राम प्रधान का यदि महिला है तो पंचायत सहायक भी महिला अभ्यर्थी को ही नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा यदि ग्राम प्रधान पुरुष है लेकिन अनुसूचित जाति का है तो ऐसे में अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थी को भर्ती में वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा अन्य जाति/वर्ग के उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में वरीयता के कुछ अन्य नियम 

  • अगर दो उम्मीदवारों की दसवीं के अंकों में समानता पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उच्चशैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। 
  • वह अभ्यर्थी जो पंचायत भवन/केंद्र की पंचायत के अंतर्गत निवास करता होगा उसे अन्य उम्मीदवारों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। 
  • अगर किन्ही दो उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता, निवासथान भी समान पाए जाते हैं तो ऐसे उम्मीदवारों में से जिसकी आयुसीमा अधिक होगी उसे वरीयता प्रदान की जाएगी। 

कैसे शुरू करें तैयारी 

अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी डाउनलोड करें Safalta-app

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed