फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Now only 13 thousand candidates are left for recruitment, know when will recruitment process will over safalta

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: पंचायत सहायक भर्ती में अब केवल 13 हजार अभ्यर्थियों का बचा है चयन, जानिए कब तक मिल जाएगी नियुक्ति

Wed, 13 Oct 2021 11:51 AM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 13 Oct 2021 11:51 AM IST
सार

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के 58,189 पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया अभी तरह स्थगित है। अनुमान है कि हाईकोर्ट द्वारा 13 अक्टूबर की दूसरी सुनवाई के बाद  उम्मीदवारों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो सकता है।

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Now only 13 thousand candidates are left for recruitment, know when will recruitment process will over safalta
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश  में पंचायत सहायक के पदों पर होने वाली भर्ती काफी लंबे समय से अधर में लटकी हुई है। इन पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी कोर्ट के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद से यह भर्ती यूपी के प्रतियोगी उम्मीदवारों के बीच सुर्खियों में बनी हुई है। इस संबंध में कोर्ट ने 13 अक्टूबर को सुनवाई किए जाने की बात कही थी जिसके बाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ द्वारा इस भर्ती को लेकर कोई बड़ा फैसला सुनाया जा सकता है। हालांकि कोर्ट ने पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश को इस भर्ती की चयन प्रक्रिया जारी रखने के लिए आदेशित कर दिया था। जिस कारण विभाग तेजी के साथ चयन प्रक्रिया पूरी किए जाने के काम पर लगा हुआ है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले FREE Current Affairs - Download Now इस स्पेशल कोर्स की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

अब तक कितने अभ्यर्थियों का हो चुका है चयन, कब मिलेगी नियुक्ति 
पंचायतीराज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने वाले आंकड़ों के हिसाब से यह स्पष्ट  कहा जा सकता है कि खबर लिखें जाने तक विभाग ने 58,189 सहायक पदों  पर  44,475 उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। इसके अलावा 14,633 अभ्यर्थियों के अनुबंध पत्र भी जमा कराए जा चुके हैं। ऐसे में अब विभाग को कोर्ट के फैसले का इंतजार बना हुआ है। कोर्ट द्वारा निर्णय सुनाए जाते ही विभाग के जरिए आवेदनकर्ताओं को नियुक्ति दिए जाने का काम शुरू किया  जा सकता है। 

विज्ञापन

सरकारी नौकरी की फ्री में करें तैयारी 
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी   सफलता ऐप  डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed