फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Metro Recruitment 2024 for various posts, Salary up to Rs 1.5 lakh; Know who can apply

UP Metro Recruitment: यूपी मेट्रो में निकली बंपर भर्ती, डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Fri, 15 Mar 2024 01:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 15 Mar 2024 01:04 PM IST
सार

UPMRC Metro Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की और से बंपर वैकेंसी निकाली गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से आगरा, कानपुर और लखनऊ मेट्रो सिटी में भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
UP Metro Recruitment 2024 for various posts, Salary up to Rs 1.5 lakh; Know who can apply
UPMRC Metro Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

UPMRC Metro Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कानपुर, आगरा और लखनऊ मैट्रो के लिए टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल एग्जीक्यूटिव कैडर में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाकर 20 मार्च से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 19 अप्रैल, 2024 तक फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

रिक्ति विवरण

जारी अधिसूचना के मुताबिक स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर और अन्य पदों पर कुल 439 भर्ती की जानी है। रिक्ति विवरण इस प्रकार है: 

 

  • एससीटीओ- 155 पद

  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 88 पद

  • जूनियर इंजीनियर (एसएण्डटी)- 44 पद

  • मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल)- 78

  • मेंटेनर (एसएण्डटी)- 26 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

 कौन कर सकता है आवेदन? 
असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड में बीए या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए रिलेटेड ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अकाउंट असिस्टेंट के लिए बीकॉम डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को 1180 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 826 रुपये निर्धारित किया गया है।

UPMRC Metro Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Imrcl.com पर जाएं।
  • होम पेज पर Careers सेक्शन में New Recruitment के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद " How To Apply for UPMRC Non Executive Vacancies" के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Registration Here के ऑप्शन पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करने के बाद आवेदन पत्र भरकर सबमिट कर दें।
  • आवेदन होने के बाद आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed