फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Mahila Mate Recruitment 2021: Recruitment of female mate is being done for MNREGA, know how much salary you will get-safalta

UP Mahila Mate Recruitment 2021: मनरेगा के लिए की जा रही महिला मेट की भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Mon, 13 Sep 2021 11:27 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 13 Sep 2021 11:27 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के बाद अब महिला मेट के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इन पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ब्लॉक स्तर में ऑफलाइन फॉर्म भरकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UP Mahila Mate Recruitment 2021: Recruitment of female mate is being done for MNREGA, know how much salary you will get-safalta
MGNREGA - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए इन दिनों रोजगार के कई मौके आ रहे हैं। हाल ही में यूपी की 58 हजार से भी अधिक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती सम्पन्न कराई गई हैं जिनमें अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं की नियुक्ति प्रक्रिया 17 सितंबर तक पूरी करा ली जाएगी। इसके अलावा इन दिनों उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कुशल संचालन व देखरेख के लिए महिला मेट की भर्ती भी की जा रही है। इस भर्ती में केवल ग्राम पंचायत की महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अपने ग्राम प्रधान या संबंधित ब्लॉक स्तर के आधिकारियों से संपर्क करना होगा।आज हम इस आर्टिकल के जरिए महिला मेट को मिलने वाली मासिक सैलरी व उनके कार्यों के बारे में बताएंगे। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी 

महिला मेट के पदों में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इन पदों में चयनित लोगों को प्रतिमाह 8 से 9 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। 

विज्ञापन

महिला मेट की क्या होगी जिम्मेदारी 

  • ग्राम पंचायतों में चलाए जाने वाले नरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य करने वाले मनरेगा मजदूरों के कार्यों की निगरानी करना। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मजदूरों के काम का लिखित रिकॉर्ड बनाना।  
  • मजदूरों की हाजरी यानि अटेंडेंस लगाना। 
  • यदि कार्य करने के दौरान उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आती हैं तो उनके उपचार की व्यवस्था करना भी महिला मेट की जिम्मेदारी होगी।  

करें फ्री में परीक्षा की पक्की तैयारी 

अगर आप भी घर बैठे फ्री में अपनी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लें जिसकी मदद से आप किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का पूरा रीविजन कर सकते हैं। आप अपने फोन में Safalta-app डाउनलोड कर भी कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed