{"_id":"615d83a38ebc3e61df07e834","slug":"up-lekhpal-recruitment-2021-under-which-rule-the-interview-was-removed-from-group-b-and-c-posts-will-it-be-applicable-in-lekhpal-recruitment-as-well-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Lekhpal Recruitment 2021: किस नियमावली के तहत समूह ‘ख’ व ‘ग’ पदों से साक्षात्कार को किया था खत्म, क्या लेखपाल भर्ती में भी लागू होगा यही नियम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Lekhpal Recruitment 2021: किस नियमावली के तहत समूह ‘ख’ व ‘ग’ पदों से साक्षात्कार को किया था खत्म, क्या लेखपाल भर्ती में भी लागू होगा यही नियम
Wed, 06 Oct 2021 04:38 PM IST
देवेश शर्मा
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 06 Oct 2021 04:38 PM IST
सार
UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा की शुरुआत कर सकता है। इसके लिए कमीशन की ओर से पीईटी परिणाम घोषित किए जाने के बाद ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से राजस्व लेखपाल (Rajaswa Lekhpal 2021) के हजारों पदों पर भर्ती आयोजित की जानी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इन पदों की संख्या लगभग 7,882 बताई जा रही है। अनुमान है कि इन पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत किए जाने को लेकर आयोग की ओर से आधिकारिक एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक यूपीएसएसएससी की तरफ से इस बारे में कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नही किया गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के परिणाम जारी किए जाने के बाद राजस्व लेखपाल भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में लेखपाल भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की पक्की तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे खास FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now फ्री ई-बुक कोर्स की मदद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
क्या है इंटरव्यू प्रक्रिया को समाप्त की जाने वाली नियमावली
उत्तर प्रदेश शासन कार्मिक अनुभाग-2 के तहत 31 अगस्त, 2017 को जारी एक अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश अवर स्तरीय पदों पर होने वाली सीधी भर्ती (साक्षात्कार का बंद किया जाना) नियमावली, 2017 को लागू किया जाएगा। जहां ‘अवर स्तरीय पद’ का अर्थ सरकार द्वारा समूह- ‘ख’ (अराजपत्रित) व समूह-’ग’ और समूह-’घ’ में वर्गीकृत पदों से है। इसके अनुसार ऐसे सभी एग्जाम, जिनमें लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के लिए अलग अंक निहित होंगे, में उनसे साक्षात्कार के अंकों को, लिखित परीक्षा हेतु निहित अंकों में सम्मिलित कर दिया जाएगा। ऐसे में यह भी स्पष्ट है कि जल्द ही आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया से भी इंटरव्यू को समाप्त कर दिया जाएगा।
अब प्रतियोगी परीक्षाओं की करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर, आप यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप-D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ-साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं, तो देर किस बात की तुरंत डाउनलोड करें Safalta-app और इन प्रतियोगी कोर्सेस से जुड़कर अपने सिलेक्शन की पक्की तैयारी करें।