{"_id":"61b72f035a623563943e339d","slug":"up-lekhpal-recruitment-2021-necessity-of-triple-c-certificate-in-uttar-pradesh-lekhpal-recruitment-is-end-12th-pass-candidates-can-also-apply-for-the-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में ट्रिपल सी सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म, बारहवीं पास भी कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में ट्रिपल सी सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म, बारहवीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
Mon, 13 Dec 2021 05:05 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 13 Dec 2021 05:05 PM IST
सार
UP Lekhpal Recruitment 2021: लेखपाल भर्ती में भाग लेने के लिए केवल अब इंटरमीडिएट पास होना ही काफी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को इससे जुड़ा प्रस्ताव जल्द ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) राजस्व लेखपाल भर्ती के बारे में नई सूचना सामने आई है। यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल परीक्षा 2021 में अब ट्रिपल सी सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। सरकार ने लाखों उम्मीदवारों को राहत देते हुए यह फैसला लिया है कि लेखपाल भर्ती में भाग लेने के लिए केवल अब इंटरमीडिएट पास होना ही काफी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को इससे जुड़ा प्रस्ताव जल्द ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा राज्य में लेखपाल के 7882 रिक्त पदों भर्ती की जानी है। इससे पहले इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कंप्यूटर से जुड़े ट्रिपल सी सर्टिफिकेट के अनिवार्य होने की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि, अब इस मामले पर उम्मीदवारों का संशय खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। भर्ती में आवेदन के लिए अब केवल 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
क्या है ट्रिपल सी सर्टिफिकेट?
ट्रिपल सी सर्टिफिकेट कंप्यूटर ज्ञान से जुड़ा एक कोर्स है। इसका पूरा नाम कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट है। इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए छात्रों को 80 घंटे के एक कोर्स में भाग लेना होता है। इसके बाद राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइईएलआइटी) की ओर से एक परीक्षा का आयोजन होता है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ट्रिपल सी सर्टिफिकेट दिया जाता है।
विज्ञापन