फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Recruitment 2021: How old candidates can apply for Revenue Lekhpal Recruitment, know what are the full details.safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021: राजस्व लेखपाल भर्ती में कितनी उम्र के अभ्यर्थी ही कर सकेंगे आवेदन, जानें क्या है पूरी डिटेल्स

Wed, 22 Sep 2021 01:35 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 22 Sep 2021 01:35 PM IST
सार

UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा की शुरुआत कर सकता है। इसके लिए कमीशन की ओर से नवंबर माह के पहले सप्ताह में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021: How old candidates can apply for Revenue Lekhpal Recruitment, know what are the full details.safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वे उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश में लेखपाल बनना चाहते हैं उनके लिए एक अहम जानकारी लेकर आए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती के लिए यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) को सरकार की ओर हरी झंडी मिल चुकी है जल्द ही इसकी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। हाल ही में आयोग ने बताया था कि आगामी परीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत यूपीएसएसएससी जल्द ही लगभग 7,889 राजस्व लेखपाल पदों के लिए एग्जाम का आयोजन करेगा। इसके लिए आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस भी जारी की थी, जारी नोटिस के अनुसार इस परीक्षा के लिए नवंबर महीने में परीक्षा आयोजित की जानी थी। हालांकि अभी तक इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अनुमान है कि आयोग द्वारा आयोजित किए गए पीईटी के परिणाम जारी होने के बाद इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत की जा सकती है। लेखपाल भर्ती से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके साथ ही राजस्व लेखापाल भर्ती परीक्षा की पक्की तैयारी करने के अभ्यर्थी अभी सफलता द्वारा चलाए जा रहे खास फ्री लेखपाल एग्जाम कोर्स बैच को  Subscribe कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

लेखपाल भर्ती में क्या रखी जा सकती है आयुसीमा
राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। हालांकि अभी तक नई भर्ती से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पिछली भर्ती में सामान्य वर्ग के 40 वर्ष तक के उम्मीदवारों को शामिल किया गया था। साथ ही आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में छूट दी गई थी।   
इन उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा आवेदन का मौका 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जल्द ही आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे, जो यूपीएसएसएससी की पीईटी में सफल हो पाएंगे। साथ ही भर्ती आयोग के जरिए इन पदों के लिए निर्धारित किए जाने वाले कटऑफ अंकों को पूरा करेंगे। इस बारे में और अधिक जानकारी आयोग की ओर से जारी किए जाने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद स्पष्ट कर दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी 
अगर आप यूपी SI, यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आपको अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे करेंट अफेयर्स के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed