UP Lekhpal Recruitment 2021: लेखपाल के लिए CCC सर्टिफिकेट है जरूरी, जानें क्या होगा इसका इस्तेमाल और इसे कैसे बनवा सकते हैं आप
UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की जानी है। इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती का ऐलान हो चुका है। फिलहाल इसके लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है लेकिन अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार इसकी परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उतीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं या फिर अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को आप यहाँ से Exam Preparation FREE E Books - Subscribe Now सब्सक्राइब कर सकते हैं।
कब से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के संबंध में अभी तक कोई सूचना सामने नहीं आई है। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि PET के परिणाम अक्टूबर तक जारी हो सकते हैं और इसके परिणामों के जारी होने के तुरंत बाद लेखपाल भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
CCC सर्टिफिकेट की पड़ सकती है जरूरत
इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स (CCC) सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ सकती है। राज्य में पिछली लेखपाल भर्ती का आयोजन करने वाले राजस्व परिषद ने लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए CCC सर्टिफिकेट को अनिवार्य करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। लेखपाल भर्ती 2021 में CCC सर्टिफिकेट अनिवार्य है या नहीं इस बात की जानकारी तो इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन अभ्यर्थियों को पिछली लेखपाल भर्ती में इसके अनिवार्य किए जाने तथा अन्य भर्तियों में इसके महत्व को देखते हुए इस जरूर तैयार कर लेना चाहिए।
इसे कैसे बनवा सकते हैं आप
CCC कोर्स को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के द्वारा संचालित किया जाता है। इस कोर्स के जरिए कंप्यूटर से जुड़ी बेसिक जानकारी प्रदान की जाती है। इस कोर्स की अवधि 80 घंटे की है और यह लगभग तीन महीने का प्रोग्राम है। जिन अभ्यर्थियों ने यह कोर्स नहीं किया है, वो NIELIT की वेबसाइट पर जाकर सारी जानकारी देख सकते हैं। NIELIT द्वारा इसके लिए हर माह परीक्षा आयोजित कराई जाती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC GD, यूपी SI, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।