फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal 2021: How many seats will be reserved for which category of candidates in the recruitment of 7882 Lekhpal posts-safalta

UP Lekhpal 2021: लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में किस कैटेगरी के अभ्यथियों के लिए आरक्षित होंगी कितनी सीटें, जानें यहाँ

Tue, 28 Dec 2021 10:47 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 28 Dec 2021 10:47 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए UPSSSC जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती में हिस्सा होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
UP Lekhpal 2021: How many seats will be reserved for which category of candidates in the recruitment of 7882 Lekhpal posts-safalta
यूपीएसएसएससी परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। राज्य में पहली बार लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है और इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। दरअसल लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। गौरतलब है कि राज्य में PET 24 अगस्त को आयोजित की गई थी और इसके परिणामों की घोषणा भी काफी पहले कर दी गई है। PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

किस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए होंगी कितनी सीटें :

राज्य में लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती में किस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें होंगी, इसकी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि, राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती में SC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 1655 सीटें, ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 157 सीटें, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 2128 सीटें और EWS श्रेणी कर अभ्यर्थियों के लिए 788 सीटें आरक्षित हो सकती हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:
UP Lekhpal Current Affairs: Download Now

UP Lekhpal Mock Test: Attempt Here

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

उत्तर प्रदेश में PET के आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर होने जा रही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। UPSSSC द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस महीने के आखिर तक लेखपाल भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे, SSC GD और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed