फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP ITI 2021: Admission process has started in UP ITI, will get admission in government institute without examination-safalta

UP ITI 2021: यूपी आईटीआई में शुरू हो चुकी है प्रवेश प्रक्रिया, बिना परीक्षा सरकारी संस्थान में मिलेगा एडमिशन

Sat, 07 Aug 2021 09:56 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 07 Aug 2021 09:56 AM IST
सार

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश के एन्ट्रेंस में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को 250 रुपये जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये देना होगा। 

विज्ञापन
UP ITI 2021: Admission process has started in UP ITI, will get admission in government institute without examination-safalta
admission - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वे युवा उम्मीदवार जो काफी लंबे समय से यूपी-आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे उन सभी युवाओं की अब प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त हो चुकी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने साल 2021 में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी है। इसके लिए 4 अगस्त से आवेदन करने की शुरुआत हो चुकी है जोकि 28 अगस्त की अंतिम तारीख तक जारी रहेगी। इस प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी-आईटीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। इसके अलावा अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही सफलता के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं, जिसकी मदद से स्टूडेंट्स परीक्षा की पक्की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ITI में आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता

अगर आप भी आईटीआई करके तकनीकी रूप से दक्ष होकर सरकारी या प्राइवेट कंपनी में आकर्षक वेतन वाली नौकरी पाना चाहते हैं तो ऐसे सभी युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार आईटीआई में डिप्लोमा कर लेना चाहिए। इसके लिए आठवीं के बाद से ही अलग-अलग ट्रेड में एडमिशन लिया जा सकता है। कुछ अन्य ट्रेड में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं और बारहवीं भी मांगी जाती है। 

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश के एन्ट्रेंस में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को 250 रुपये जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम आयुसीमा

उत्तर प्रदेश में आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 1 अगस्त 2021 को 14 वर्ष होनी चाहिए। 

अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की करें घर बैठे पक्की तैयारी

अगर आप भी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं या जल्द की उम्मीदवारों को किसी भी सरकारी भर्ती की परीक्षा में बैठना है तो आज ही Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे सभी एग्जाम की पक्की तैयारी कराई जा रही आई। इसके अतिरिक्त इन फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed