फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2022: notification of Home Guard recruitment in January-safalta

UP Home Guard Recruitment 2022: क्या जनवरी में जारी कर दिया जाएगा होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन, जानिए कैसे होगा चयन व कितना मिलेगा वेतन

Sun, 02 Jan 2022 11:05 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 02 Jan 2022 11:05 AM IST
सार

होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य में लगभग 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही विभाग इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।    

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2022: notification of Home Guard recruitment in January-safalta
UP Home Guard - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग (UP Home Guard) लगभग 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने की तैयारी में लगा हुआ है। इस भर्ती के लिए जनवरी 2022 में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने का मौका मिल सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में यूपी होमगार्ड विभाग या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि यूपीएचजी ने 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवक पदों पर भर्ती कराए जाने की रूपरेखा तैयार कर ली है और भर्ती के आयोजन का प्रस्ताव  प्रदेश सरकार को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड विभाग को अब सरकार की मंजूरी का इंतजार बना हुआ है। राज्य सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। ऐसे में इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया व भर्ती संबंधी अन्य जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की घर बैठे निशुल्क तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे इस Free Yearly Current Affairs PDF: Download Now को सबस्क्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

किस आधार पर होगा भर्ती में चयन 

यूपी  होमगार्ड  स्वयंसेवक  भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के बीच कई तरह की कयासबाजी जारी है। अभ्यर्थियों का मानना है कि जल्द ही आयोजित की जाने वाली यह भर्ती मेरिट के आधार पर सम्पन्न कराई जा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए।  

विज्ञापन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों का जरूरी शारीरिक मापदंड  

शारीरिक मापदंड

पुरुष अभ्यर्थी

महिला अभ्यर्थी

ऊंचाई

168 सेमी

150 सेमी

दौड़

5 किमी 24 मिनट में

2.5 किमी 18 मिनट

सीना

80 से 85 सेमी

माप से बाहर रखा जाएगा

लम्बी कूद

12 फिट

8 फिट


इस संबंध में स्पष्ट जानकारी होमगार्ड के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। 

कितना मिलता है एक होमगार्ड सिपाही को मासिक वेतन 

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Head Constable इन-हैंड सैलरी, ग्रेड पे और अन्य बेनिफिट्स के बारे में

आगे पढ़ें

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed