फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2021: Will women candidates be given a chance to apply in Home Guard Recruitment-safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: क्या होमगार्ड भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को दिया जाएगा आवेदन का मौका

Wed, 05 Jan 2022 09:35 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 05 Jan 2022 09:35 AM IST
सार

होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य में लगभग 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही विभाग इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।    
 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021: Will women candidates be given a chance to apply in Home Guard Recruitment-safalta
UP Home Guard Recruitment - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग (UP Home Guard) इस माह के अंत तक 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती आयोजित कर सकता है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनवरी में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में यूपी होमगार्ड विभाग या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, विभाग ने 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवक पदों पर भर्ती कराए जाने की रूपरेखा तैयार कर ली है और भर्ती के आयोजन का ब्लू प्रिन्ट प्रदेश सरकार को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड विभाग को अब सरकार की मंजूरी का इंतजार बना हुआ है। राज्य सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। ऐसे में इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया व भर्ती संबंधी अन्य जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की घर बैठे निशुल्क तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता के Free Current Affairs- Download Now को सबस्क्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

किस आधार पर होगा  चयन 

यूपी  होमगार्ड  स्वयंसेवक  भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के बीच कई तरह की कयासबाजी जारी है। अभ्यर्थियों का मानना है कि जल्द ही आयोजित की जाने वाली यह भर्ती मेरिट के आधार पर सम्पन्न कराई जा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
होमगार्ड फ्री ईबुक - डाउनलोड करें 
होमगार्ड मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें 

क्या महिला उम्मीदवारों को किया जाएगा भर्ती में शामिल 

यूपी होमगार्ड विभाग में 30,000 पदों पर होने वाली इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इन कैंडिडेट्स को 18 मिनट में 2.5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी और अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 152 से 150 सेमी तक होनी अनिवार्य होगी। हालांकि इस संबंध में और अधिक स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक का इंतजार करना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलता वेतन 

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं। 

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed