फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2021: Notification may be issued by this month for the recruitment of 19000 Home Guard posts in UP, know what is the latest update-safalta

UP Home Guard Recruitment 2021 : यूपी में होमगार्ड के 19000 पदों पर भर्ती के लिए इस माह तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Tue, 24 Aug 2021 03:38 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 24 Aug 2021 03:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड के 19,000 पदों पर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021: Notification may be issued by this month for the recruitment of 19000 Home Guard posts in UP, know what is the latest update-safalta
home guard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 19,000 पदों पर निकलने वाली भर्ती को लेकर प्रदेश के युवा बेसब्री से आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में होमगार्ड के 19,000 पदों पर भर्तियां होने वाली है और इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में UP SI, पंचायत सहायक और लेखपाल भर्ती के साथ साथ होमगार्ड की भी भर्ती एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया है, क्योंकि इसके जरिए हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं। इन फ्री कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पक्की और बेहतरीन तैयारी करवाई जाती है।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

राज्य के युवा बेसब्री से होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी होने की वजह से उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए इन योग्यताओं की पड़ेगी जरूरत :

होमगार्ड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताओं की जानकारी तो आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चलेगी। लेकिन, पिछली भर्तियों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि शैक्षणिक योग्यता के रूप में दसवीं पास होना अनिवार्य किया जा सकता है। इसके अलावा इस भर्ती में 18 साल से ऊपर के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिल सकता है। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी इस भर्ती के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप SSC MTS, SSC GD, UPSSSC PET, UP SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और फ्री कोर्सेस के साथ साथ फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed