फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Recruitment 2021: Know how many marks can be in Home Guard Recruitment, read full details here. safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: जानिए होमगार्ड भर्ती में कितने अंकों की हो सकती परीक्षा, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Mon, 20 Sep 2021 02:14 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Inltlative
Media Solution Inltlative Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 20 Sep 2021 02:14 PM IST
सार

UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की लंबे समय से खबरें आ रही हैं। अनुमान है कि इस संबंध में यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से जल्द ही कोई आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021: Know how many marks can be in Home Guard Recruitment, read full details here. safalta
Home Guard - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश जल्द ही होमगार्ड सिपाही के पदों पर बम्पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक की सबसे बड़ी होमगार्ड भर्ती आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट की खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि इस भर्ती  प्रक्रिया में लगभग 30,000 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। होमगार्ड विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली इन भर्तियों में पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का मौका दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन अनुमान है कि जल्द ही इस भर्ती को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने आ सकती है। इस बारे में किसी भी प्रकार का अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को चाहिए कि वे उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की  ऑफिशियल वेबसाइट  पर विज़िट करते रहें। साथ ही लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहें प्रतियोगी स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को और भी पक्का बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे खास  FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन


कितने अंकों का होगा एग्जाम
होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों का लिखित एग्जाम होगा। यह परीक्षा 100 अंकों की हो सकती है, जिसमें बहुविकल्पीय सवालों के साथ-साथ एक स्वत: हस्तलिखित सुलेख भी लिखना पड़ सकता है। बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड में होमगार्ड पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी जिसकी लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुलेख भी लिखना था। हालांकि यूपी में होमगार्ड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद सारी जानकारी स्पष्ट कर दी जाएंगी।  

विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

जानिए क्या हो सकता है इस भर्ती के एग्जाम का सिलेबस
होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में कंप्यूटर सम्बंधित सामान्य ज्ञान, हिंदी व्याकरण, अंग्रेजी व्याकरण, गणित, सामान्य मानसिक योग्यता व करेंट अफेयर आदि विषयों से सवाल पूछे जा सकते हैं। ऐसे में भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी की शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि यह आधिकारिक परीक्षा सिलेबस नहीं है इसमें बदलाव भी संभव है। विभाग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद इसके सिलेबस को पुन: स्पष्ट कर दिया जाएगा। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की करें पक्की तैयारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपनी एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रीविजन करने के लिए आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ भी उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed