फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Medical Exam and Character Verification From 12 October, Check Important Guidelines

यूपी होमगार्ड भर्ती पर बड़ा अपडेट: मेडिकल टेस्ट और चरित्र सत्यापन की तारीख घोषित, इन नियमों का रखना होगा ध्यान

Thu, 08 Oct 2026 07:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 07:10 PM IST
सार

41,424 पदों वाली यूपी होमगार्ड भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण शुरू होने जा रहा है। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के अलगे चरण की तारीख घोषित कर दी है। चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन संबंधित जिले की पुलिस लाइंस में होगा। बुलावा पत्र में दी गई तारीख और समय पर पहुंचना जरूरी है। जानें कब होगी चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन...
 

विज्ञापन
UP Home Guard Medical Exam and Character Verification From 12 October, Check Important Guidelines
UP Home Guard Medical Exam and Character Verification From 12 October - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूपी होम गार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया 12 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने संबंधित गृह जनपद की पुलिस लाइंस में पहुंचना होगा। चयनित अभ्यर्थियों की प्रक्रिया उनके संबंधित गृह जनपद की पुलिस लाइंस में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने बुलावा पत्र में दी गई तारीख और समय के अनुसार निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तिथि और समय बुलावा पत्र के अनुसार ही मान्य होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

अभ्यर्थियों को कितने बजे पहुंचना होगा?

चयनित अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित दिन सुबह 9 बजे संबंधित जिला पुलिस लाइंस में उपस्थित होना होगा। उन्हें समय का विशेष ध्यान रखना होगा और कॉल लेटर में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल और चरित्र सत्यापन के लिए क्या-क्या लेकर जाना होगा?

अभ्यर्थियों को अपने साथ जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी निर्धारित संख्या में प्रतियां लेकर जानी होंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • जिला कमांडेंट, होमगार्ड की ओर से जारी मूल कॉल लेटर
  • सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्र और दस्तावेज
  • आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी
  • कम से कम 10 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • निर्धारित प्रारूप में तैयार चरित्र प्रमाणपत्र
  • निर्धारित प्रारूप में 10 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरीकृत शपथपत्र
विज्ञापन

पहचान सत्यापन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना होगा?

अभ्यर्थियों को पहचान सत्यापन की पूरी प्रक्रिया में सहयोग करना होगा। इसके तहत उपस्थिति दर्ज कराने के साथ हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान भी लिया जा सकता है। अभ्यर्थियों को विभाग और चिकित्सा बोर्ड की ओर से दिए जाने वाले सभी निर्देशों का पालन करना होगा।

मेडिकल जांच में अनफिट होने पर क्या होगा?

यदि कोई अभ्यर्थी चिकित्सा जांच में अनफिट पाया जाता है और वह इसके खिलाफ अपील करना चाहता है, तो उसे निर्धारित प्रारूप में उसी दिन मंडलीय चिकित्सा परिषद के समक्ष अपील प्रस्तुत करनी होगी। वहीं, यदि अभ्यर्थी फिट पाया जाता है, तो उसे चरित्र सत्यापन के लिए मांगे गए सभी आवश्यक मूल दस्तावेज जमा करने होंगे।

आपराधिक मामले की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी?

अभ्यर्थियों को अपने संबंध में आपराधिक मामलों की जानकारी पूरी तरह और सही-सही देनी होगी। इसमें दर्ज आपराधिक मामले, लंबित मामले, दोषसिद्धि, बरी होने या किसी अन्य महत्वपूर्ण तथ्य की जानकारी शामिल है। किसी भी महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाने या गलत जानकारी देने से संबंधित अभ्यर्थी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए सभी जानकारी पूरी और सत्य देना जरूरी है। अभ्यर्थियों को शपथ पत्र भी भरना होगा, जोकि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

41,424 पदों पर होनी है भर्ती

  • होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
  • इस भर्ती के लिए कुल 25,32,196 आवेदन प्राप्त हुए थे।
  • लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी।
  • लिखित परीक्षा, अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 3 अक्तूबर को परिणाम घोषित किया गया।
  • 41,424 पदों पर प्रदेश के 75 जिलों में रिक्त पदों के सापेक्ष 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें 8,290 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
  • अब चयनित सभी 41,424 अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू होगी।

कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन?

होमगार्ड भर्ती के तहत कुल 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। श्रेणीवार आंकड़ों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:

  • अनारक्षित श्रेणी में 8,502
  • अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी में 21,580
  • अनुसूचित जाति में 10,932
  • अनुसूचित जनजाति में 410 


अनारक्षित श्रेणी के आंकड़े में 6,950 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार भी शामिल हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed