फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard 2022: Do you know how many marks are there in UP Home Guard Recruitment, how many marks are available in written examination and physical-safalta

UP Home Guard 2022 : क्या आप जानते हैं कि यूपी होमगार्ड भर्ती में कितने अंकों की होती है लिखित परीक्षा और फिजिकल में मिलते हैं कितने अंक

Sun, 23 Jan 2022 09:49 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 23 Jan 2022 09:49 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग राज्य में लगभग 30,000 नए स्वयंसेवकों की भर्ती ककी तैयारी कर रहा है। विभाग द्वारा जल्द ही इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है।     

विज्ञापन
UP Home Guard 2022: Do you know how many marks are there in UP Home Guard Recruitment, how many marks are available in written examination and physical-safalta
up home guard recruitment - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का राज्य के युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि राज्य में इसके आयोजन की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी होमगार्ड विभाग ने राज्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। अगर विभाग को राज्य सरकार की अनुमति मिलती है तो यूपीएचजी होमगार्ड सिपाही के लगभग 30,000 पदों पर जल्द ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगा सकता है। हालांकि, इस संबंध में विभाग या राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को होमगार्ड विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट को देखते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप इस भर्ती के अंतगर्त आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट के द्वारा चलाए जा रहे FREE Current Affairs- Download Now   कर सकते हैं। इसके जरिए अभ्यर्थी घर बैठे लाइव क्लासेस के माध्यम से बेहतर तैयारी शुरू कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कितने अंकों की हो सकती है परीक्षा 

यूपी होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित एग्जाम होगा। यह परीक्षा 100 अंकों का हो सकता है। इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के सवालों के साथ एक स्वत: हस्तलिखित सुलेख भी लिखना पड़ सकता है। इसके लिए उदाहरण के तौर पर हाल ही में सम्पन्न हुई उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती को देखा जा सकता है, जिसकी लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुलेख भी लिखना पड़ा था। हालांकि, यूपी में होमगार्ड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद सारी जानकारी स्पष्ट कर दी जाएंगी।

विज्ञापन

क्या होती है चयन प्रक्रिया

यूपी होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जा सकता है। इसके लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में और पुख्ता जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या फिजिकल परीक्षा के लिए भी मिलते हैं अंक 

इस भर्ती में फिजिकल परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी जबकि पीईटी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट में वरीयता दी जा सकती है। इस नियम का अनुमान यूके होमगार्ड सिपाही भर्ती और छतीसगढ़ होमगार्ड सिपाही भर्ती के नियमों को देखकर अनुमान लगाया गया है, जबकि आधिकारिक जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद दे दी जाएगी। 

कितना होता है होमगार्ड का वेतन 

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं। 


सैलरी डिटेल में पढ़ें 

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed