फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Gramin Bank Recruitment 2025: Apply Offline for BC Supervisor Posts

UP Job: स्नातक-रिटायर्ड कर्मियों के लिए मौका! यूपी ग्रामीण बैंक में ढेरों नौकरियां, बिना परीक्षा होगा चयन

Tue, 15 Jul 2025 06:15 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Jul 2025 06:15 PM IST
सार

UP Gramin Bank Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने बीसी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Gramin Bank Recruitment 2025: Apply Offline for BC Supervisor Posts
Bank Jobs (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

UP Gramin Bank Vacancy: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने बीसी सुपरवाइजर (BC Supervisor) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2025 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 92 पदों को भरना है। 

विज्ञापन

युवा आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता

बीसी सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन करने वाले युवा उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होनी चाहिए, साथ ही बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 30 सितंबर 2025 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। M.Sc. (IT), BE (IT), MCA या MBA जैसे उच्च डिग्रीधारी उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन



 

सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों के लिए पात्रता

भर्ती प्रक्रिया में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों को भी मौका दिया गया है। इसके लिए वे अधिकारी पात्र होंगे जो किसी भी ग्रामीण बैंक या राष्ट्रीयकृत/अनुसूचित बैंक से सेवानिवृत्त हुए हों। ऐसे उम्मीदवार की आयु 30 सितंबर 2025 को 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही उनके पास कम से कम 3 वर्ष का ग्रामीण बैंकिंग अनुभव होना अनिवार्य है।

संविदा पर मिलेगा काम और मानदेय

इन पदों पर चयन एक वर्ष की संविदा पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये मासिक निश्चित मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उनके प्रदर्शन के आधार पर 1,000 रुपये से 3,000 रुपये प्रतिमाह परिवर्तनीय मानदेय भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

स्थानीय निवासी को मिलेगा आवेदन का मौका

इस भर्ती के लिए केवल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो उसी जनपद या निकटवर्ती जनपद के स्थायी निवासी हों, जहां के लिए पद घोषित किए गए हैं।  

मेरिट के आधार पर चयन

इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और निर्धारित मानदंडों के अनुसार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरकर नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा:

महाप्रबंधक
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक
प्रधान कार्यालय, सेकंड और थर्ड फ्लोर
एनबीसीसी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स
वरदान खंड, गोमती नगर एक्सटेंशन
लखनऊ - 226010
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed