फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Constable Recruitment 2022: What will be the number of vacancies in constable recruitment and whether notification will be issued for this in the month of April-safalta

UP Constable Recruitment 2022 : कॉन्स्टेबल भर्ती में क्या होगा रिक्तियों की संख्या का गणित और क्या इसके लिए अप्रैल महीने में जारी हो जाएगा नोटिफिकेशन, जानें यहाँ

Sun, 03 Apr 2022 12:02 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 03 Apr 2022 12:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
UP Constable Recruitment 2022: What will be the number of vacancies in constable recruitment and whether notification will be issued for this in the month of April-safalta
UP Police Constable Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा की जाने वाली इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के जरिये कुल 26,382 पदों पर भर्ती की जानी है और इनमें से 26,210 पद कॉन्स्टेबल के तथा 172 पद फायरमैन के हैं। राज्य में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती कई सालों के बाद निकल रही है, इसलिए अभ्यर्थी इसके अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि, UPPBPB ने इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं दी है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें 18 से 22 साल तक के अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका दिया जा सकता है। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता के इस फ्री ईबुक से अपने 50+ अंक सुरक्षित करें UP Constable FREE EBook PDFs - Download Now की मदद से घर बैठे कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

क्या अप्रैल महीने में जारी हो जाएगा नोटिफिकेशन :

राज्य में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन UPPBPB द्वारा इस संबंध में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि, इस भर्ती के आयोजन के लिए UPPBPB ने परीक्षा एजेंसियों से 5 अप्रैल को अपनी निविदाएं जमा करने को कहा है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगर बोर्ड 5 अप्रैल के बाद जल्द ही परीक्षा एजेंसी का चयन कर लेती है तो इस भर्ती का नोटिफिकेशन अप्रैल महीने में ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

क्या हो सकता है सीटों की संख्या का गणित :

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती में राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो कॉन्स्टेबल के 26,210 पदों पर होने वाली भर्ती में SC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 5504 सीटें, ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 524 सीटें, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 7076 सीटें और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 2621 सीटें आरक्षित हो सकती हैं। हालांकि, पदों की वास्तविक संख्या की जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी कांस्टेबल परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन?

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed