फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Constable Recruitment 2022: These conditions have been placed in front of tender submission agencies for 26,000 constable recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: 26,000 आरक्षी भर्ती के लिए निविदा सबमिट करने वाली एजेंसियों के सामने रखी गई हैं ये शर्तें, जानिए कहां तक पहुंची तैयारी

Fri, 11 Feb 2022 12:29 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 11 Feb 2022 12:29 PM IST
सार

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 व  फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही भर्ती बोर्ड की ओर से इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।    
 

विज्ञापन
UP Constable Recruitment 2022: These conditions have been placed in front of tender submission agencies for 26,000 constable recruitment-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Self

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस विभाग में सिपाही के 26210 पदों पर भर्ती कराए जाने से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, भर्ती बोर्ड ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिस्थितियां सामान्य होने पर ही आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजित कराने की इच्छुक एजेंसियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब अपनी वेबसाइट पर जारी किए, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि भर्ती परीक्षा स्थिति सुधरने पर ही आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में बोर्ड ने यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 26,210 एवं फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की तैयारी से जुड़ी अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं से निविदाएं मंगाई जा रही हैं। आरक्षी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पायी है। इसलिए उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP Police GK EBook- Download Now को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी। 

विज्ञापन

कब तक सबमिट करनी होगी निविदाएं   

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सिपाही नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती की परीक्षा कराए जाने के लिए पात्र कार्यकारी संस्थाएं 10 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी निविदा दायर कर सकते हैं। इस अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार की कोई दावेदारी मान्य नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट कर लें। 

विज्ञापन

पुलिस भर्ती बोर्ड ने रखी हैं ये शर्तें 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा आयोजित कराने की इच्छुक एजेंसियों के सामने कुछ शर्तें रखी हैं, जिनमें एजेंसी के पास रोजाना 50,000 ओएमआर शीट स्कैन करने की सुविधा, कम से कम 15 कर्मी लैपटॉप के साथ हेल्प डेस्क पर बैठने की, शर्त क्वेश्चन बैंक का निर्माण और उसकी सुरक्षा के साथ रखरखाव एवं डिस्पैच शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद मिलने वाली सैलरी व अन्य लाभ 

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लगभग 30 हज़ार से 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह का अनुमानित मासिक वेतन प्राप्त होता है। जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बनाते हैं।

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed