फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Constable Recruitment 2022: Only these candidates can get the benefit of reservation in the constable recruitment to be held in Uttar Pradesh, know what will be the math of seats-safalta

UP Constable Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती में सिर्फ इन्हीं अभ्यर्थियों को मिल सकता है आरक्षण का लाभ, जानें क्या होगा सीटों का गणित

Thu, 13 Jan 2022 09:13 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 13 Jan 2022 09:13 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जा सकती है।

विज्ञापन
UP Constable Recruitment 2022: Only these candidates can get the benefit of reservation in the constable recruitment to be held in Uttar Pradesh, know what will be the math of seats-safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के 25 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। मीडिया में छप रही खबरों की मानें तो उत्तर प्रदेश में जल्द ही कॉन्स्टेबल और फायरमैन के लगभग  26,382 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इस भर्ती का नोटिफिकेशन तो नहीं जारी किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्टों में ये दावा किया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयारी कर रहा है। इसके बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जा सकती है। वहीं, अगर अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Online Coaching- Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

सिर्फ इन्हीं अभ्यर्थियों को मिल सकता है आरक्षण का लाभ 

उत्तर प्रदेश में होने जा रही कॉन्स्टेबल भर्ती में आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को ही मिल सकता हैं। दरअसल इससे पहले आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती और 2021 में आयोजित की गई SI भर्ती में UPPBPB ने आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को ही दिया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है की इस बार की भर्ती में भी सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी अभ्यर्थियों को ही आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:   
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें   
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें   
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें   
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें  

विज्ञापन
विज्ञापन

किस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए होंगी कितनी सीटें :

राज्य में कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती में किस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें होंगी, इसकी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि, राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती में SC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 5504 सीटें, ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 524 सीटें, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 7076 सीटें और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 2621 सीटें आरक्षित हो सकती हैं।

कांस्टेबल बनने के लिए कितने किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है?

आगे पढ़ें  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed