फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Constable Recruitment 2022: In UP's constable recruitment, candidates of 18 to 22 years get a chance to apply-safalta

UP Constable Recruitment 2022: यूपी की कॉन्स्टेबल भर्ती में 18 से 22 साल के अभ्यर्थियों को मिलता है आवेदन का मौका, जानें अन्य राज्यों में कितनी है यह उम्र सीमा

Mon, 21 Feb 2022 02:56 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 21 Feb 2022 02:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती में 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
UP Constable Recruitment 2022: In UP's constable recruitment, candidates of 18 to 22 years get a chance to apply-safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है और यह अब जल्द ही पूरी हो सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में आचार संहिता खत्म होने के बाद इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE EBooks- Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

18 से 22 साल के अभ्यर्थियों को मिलता है आवेदन का मौका :

उत्तर प्रदेश में निकलने वाली कॉन्स्टेबल की भर्तियों में 18 से 22 साल तक के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलता है। दरअसल इससे पहले राज्य में कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में निकली थी और इस भर्ती में 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिला था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में भी 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन

अन्य राज्यों में कितनी है कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्र सीमा :

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती में 18 से 22 साल तक के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलता है। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष ही है और अभ्यर्थी इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल अभ्यर्थियों द्वारा ऐसी मांग करने के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि देश के कई राज्यों में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा उत्तर प्रदेश की तुलना में अधिक है। देश के अन्य राज्यो में निकलने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्र सीमा देखा जाए तो राजस्थान में 18 से 24 वर्ष के, बिहार में 18 से 25 वर्ष के, दिल्ली में 18 से 25 वर्ष के तथा मध्य प्रदेश में 18 से 33 वर्ष के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed