फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Constable 2022: Competition will be tremendous, know what will be the selection process-safalta

UP Constable 2022 : जबरदस्त होगा कॉम्प्टीशन, जानें क्या होगी चयन प्रक्रिया, किन विषयों से आएंगे प्रश्न

Thu, 10 Nov 2022 12:04 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 10 Nov 2022 12:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। यूपीपीबीपीबी जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है। 

विज्ञापन
UP Constable 2022: Competition will be tremendous, know what will be the selection process-safalta
UP Police Constable 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से कॉन्स्टेबल के 26 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा राज्य के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जानी है। UPPBPB ने इस भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थी बड़ी बेसब्री के साथ इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही कर सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Course - Join Now से जुड़कर इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपी पुलिस कांस्टेबल ई बुक्स 
यूपी पुलिस मॉक टेस्ट 
यूपी पुलिस सिलेबस 
 

विज्ञापन

जबरदस्त होगा कॉम्प्टीशन :

कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन की वर्तमान भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या इसकी पिछली भर्ती से काफी कम है। दरअसल कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती 2018 में आयोजित की गई थी और इसके जरिये कॉन्स्टेबल के 49,568 पदों पर भर्ती की गई थी। वहीं, चार सालों के बाद राज्य में होने जा रही कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ सकती है। इसलिए उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। हालांकि इस भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

लिखित परीक्षा में किन विषयों से आएंगे प्रश्न :

उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्तियों के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरूचि एवं तार्किक क्षमता जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से इन सभी विषयों को मिलाकर कुल 300 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। हालांकि सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न के संबंध में पूरी जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC GD, UPSSSC लेखपाल, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed