फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Board Results 2021: According to the guidelines, the board is busy finalizing the result, the wait will end on this date-safalta

UP Board Results 2021: गाइडलाइंस के अनुसार रिजल्ट को अंतिम रूप देने में जुटा है बोर्ड, इस तारीख को खत्म हो जाएगा इंतजार

Thu, 22 Jul 2021 01:20 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 22 Jul 2021 01:20 PM IST
सार

31 जुलाई से पहले UPMSP किसी भी वक्त दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर सकता है। इस बार इन कक्षाओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ है बल्कि छात्रों का रिजल्ट दूसरे फॉर्मूले पर तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP Board Results 2021: According to the guidelines, the board is busy finalizing the result, the wait will end on this date-safalta
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के रिजल्ट का 56 लाख से अधिक छात्र इंतजार कर रहे हैं लेकिन इन्हें अभी तक इसके संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। दरअसल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करने की उम्मीद जताई थी, लेकिन जुलाई का चौथा सप्ताह आ जाने के बाद भी इसके संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि यह उम्मीद जताया जा रहा है कि 31 जुलाई से पहले UPMSP कभी भी दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्रों को अपने रिज़ल्ट्स से संबंधित सूचनाओं के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। साथ ही इन परिणामों की घोषणा होने के बाद अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं या NDA, CLAT जैसे एकेडमिक कोर्सेज को ज्वॉइन करना चाहते हैं, तो उसकी आपको बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

गाइडलाइंस के अनुसार रिजल्ट को अंतिम रूप दे रहा है बोर्ड :

UPMSP राज्य सरकार द्वारा बोर्ड परिणामों के लिए जारी किए गए गाइडलाइंस के मुताबिक छात्रों के रिजल्ट को अंतिम रूप देने में जुटा है। गौरतलब है कि इस बार बारहवीं के छात्रों के रिजल्ट में 50 प्रतिशत वेटेज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा, 10 प्रतिशत वेटेज कक्षा 12 में आयोजित प्री-बोर्ड और 40 प्रतिशत वेटेज कक्षा 11 की परीक्षा को दिया जाएगा। वहीं दसवीं के रिजल्ट के लिए कक्षा 9 के अंको को 50 प्रतिशत तथा कक्षा 10 के प्री-बोर्ड के अंको को 50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :

UPMSP द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसे 31 जुलाई से पहले किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि  रिजल्ट तैयार करते समय कई छात्रों का पिछला शैक्षिक रिकॉर्ड नहीं मिल रहा था तो कई छात्रों पर तय फार्मूला फिट नहीं हो रहा था। इन्हीं सब कारणों की वजह से UPMSP को दसवीं और बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने में विलंब हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed