फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Board Paper Leak 2024: Constable, RO-ARO and 12th Paper leaked last month in Uttar Pradesh; Check list here

UP Paper Leak: यूपी में पिछले 1 महीने में कौन से बड़े पेपर लीक हुए? यहां देखें सबकी लिस्ट और विवरण

Mon, 04 Mar 2024 07:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 07:26 PM IST
सार

UP Paper Leak: पिछले एक महीने में यूपी से एक के बाद एक पेपर लीक की घटनाएं सुनने को मिली। इस साल आयोजित हुई आयोग की सबसे बड़ी भर्ती (कांस्टेबल भर्ती) पर भी पेपर लीक का दाग लग गया। ऐसे में आइए जानते हैं पिछले 1 महीने में यूपी में कौन-सी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए।

विज्ञापन
UP Board Paper Leak 2024: Constable, RO-ARO and 12th Paper leaked last month in Uttar Pradesh; Check list here
up paper leak - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

UP Paper Leak 2024: साल 2024 की शुरूआत यूपी के युवाओं के लिए बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही। साल के शुरूआती महीनों में आयोजित हुई दो बड़ी भर्तियों के पेपर लीक की घटना ने हजारों-लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पिछले एक महीने में उत्तर प्रदेश में तीन बड़े पेपर लीक हुए हैं। पिछले एक महीने में अकेले यूपी से ही 3 बड़े पेपरों के लीक होने की खबर सामने आई है। ऐसे में आइए जानते हैं पिछले एक महीने में उत्तर प्रदेश में कौन-सी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।

विज्ञापन


राज्य में सबसे पहले पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, उसके कुछ दिन बाद ही समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती का पेपर लीक होने का आरोप लगा। इसके बाद, 29 फरवरी को आगरा में इंटरमीडिएट, गणित और जीव विज्ञान का पेपर लीक हुआ। हालांकि यूपी में पेपर लीक का पुराना इतिहास हैं। आइए जानते पिछले एक महीनें में कौन-कौन से बड़े पेपर लीक हुए।

विज्ञापन

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक

17 और 18 फरवरी 2024 को राज्य भर में आयोजित लिखित परीक्षा के लिए पेपर लीक की खबरें सामने आई, जिसके बाद सरकार ने इस भर्ती को रद्द करने का फैसला लिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 फरवरी, 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 को रद्द करने का फैसला किया। सरकार ने कहा है कि अगले छह महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।

UPPSC RO ARO Paper leak: समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी पेपर लीक 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले ही, यानी 10 फरवरी को प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर लीक हो गया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तीन सदस्यीय आंतरिक जांच समीति ने आरओ और एआरओ के पेपर लीक के आरोपों की जांच शुरू कर दी।

इसके बाद, सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के माध्यम से एग्जाम कैंलिस होने की जानकारी दी और साथ ही, उन्होंने कहा कि परीक्षा 6 महीने के अंदर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

UP Board 12th Biology, Maths Paper Leak: यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान, गणित पेपर लीक 

राज्य में बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत 22 फरवरी से हुई। 29 फरवरी को आगरा में यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप पर लीक हुआ। परीक्षा को शुरू हुए 01 घंटा 10 मिनट हुए ही थे कि आगरा में "आल प्रिंसिपल्स आगरा" नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर लीक हो गए। पर 29 फरवरी को 3 बजकर 11 मिनट पर "आल प्रिंसिपल्स आगरा" नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर लीक हुआ था। इस मामले में दो लोगों की भी गिरफ्तारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed