UP Board Exam 2022: इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 12वीं से अधिक हाईस्कूल के छात्र होंगे शामिल, जानिए अंतिम डेट तक कितने छात्रों ने किया है पंजीकरण
यूपी बोर्ड साल 2022 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीरकण की अंतिम तारीख समाप्त हो चुकी है। पंजीकरण की आखिरी तारीख तक कुल 51 लाख 27 हजार 743 स्टूडेंट्स के आवेदन हुए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में हर साल भारी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं लेकिन इस बार बोर्ड स्टूडेंट्स की संख्या में काफी कमी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021-22 की बोर्ड़ परीक्षा के लिए इस बार पिछले कई सालों में काफी कम पंजीकरण हुए हैं। हालांकि इसे बढ़ाने के लिए शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक अतिरिक्त मौका भी दिया था और अंतिम तिथि को बदलते हुए कुछ दिनों को बढ़ा दिया था। अंतिम तारीख तक अब बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51 लाख 27 हजार 743 छात्र-छात्राओं ने पंजीरकण किया है जिसमें इंटरमीडिएट की तुलना में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन पिछले सालों की तुलना में देखा जाए तो वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में ही रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स की संख्या घट गई है। अगर आप भी 10वीं या 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और आप घर बैठे ही पढ़ना चाहते हैं तो आप सफलता की फ्री कोचिंग को ज्वॉइन कर सकते हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर फ्री कोचिंग ज्वॉइन कर सकते हैं।
10वीं और 12वीं में इतने छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 के बोर्ड एग्जाम के लिए कुल 27 लाख 70 हजार 772 व इंटर के लिए केवल 23 लाख 56 हजार 971 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा है।
बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो आप अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से छात्र सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।