UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड दसवीं के विद्यार्थियों को हिन्दी विषय में नहीं पढ़ने होंगे ये चैप्टर, परीक्षा में नहीं पूछे जाएंगे इनसे एक भी सवाल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2021-22 में 10वीं,12वीं परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए तय मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को परीक्षाकेंद्र नहीं बनाया जा रहा है। इसके अलावा बोर्ड ने महामारी के मद्देनजर पाठ्यक्रम में कटौती भी की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) दसवीं, बारहवीं की एग्जाम की तैयारियों को लेकर अंतिम चरण में है। यूपीएमएसपी की ओर से जल्द ही बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए उनकी परीक्षाओं का निर्धारित परीक्षाकार्यक्रम जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अबकी बार यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के आयोजन में विधानसभा चुनाव के चलते काफी देरी हो सकती है। यानि वर्ष 2021-22 में होने वाले यूपी बोर्ड एग्जाम की शुरुआत लगभग मार्च के अंत तक ही संभावित हो सकेंगी। हालांकि, यूपीएमएसपी की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बोर्ड के जरिए इन एग्जाम को नकलविहीन बनाने और बोर्ड परीक्षाओं को सुगमता के साथ पूरी कराए जाने को लेकर सभी उचित और कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि 10 से 15 जनवरी तक बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी जाएगी, जबकि यूपीएमएसपी की ओर से इस संबंध में ऐसी कोई भी सूचना सार्वजनिक तौर पर साझा नहीं की गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को समय - समय पर यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर स्टूडेंट्स परीक्षा शुरू होने के अंतिम दिनों में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा घर बैठे अपने एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत इस लिंक पर क्लिक करके Safalta Online Coaching- Join Now से जुड़ सकते हैं, जहां छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जाएगी।
हिन्दी के किन टॉपिक्स को सिलेबस से रखा गया है बाहर
|
खंड का नाम |
सिलेबस से बाहर रखे जाने वाले चैप्टर |
|
गद्य खंड |
क्या लिखूँ, ईर्ष्या तू न गई मेरे मन से, पानी में चन्दा और चाँद परआदमी। |
|
काव्य खंड |
चंद्रलोक में प्रथम बार, जवानी, नदी, युवा जंगल, वर्षा सुंदरी के प्रति। |
|
संस्कृत |
केन किं वर्धते, अन्योक्तिविलास। |
|
व्याकरण |
समास-कर्मधाराय, संधि-वृद्धि, सर्वनाम-तद, युष्मद, धातुरूप- दृश, पच। |