फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board Exam 2021: UP Board has given facilities to the students of class 10th and 12th, students will get big benefit-safalta

UP Board Exam 2021: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को दी सहूलियत, छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

Tue, 16 Nov 2021 03:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 16 Nov 2021 03:56 PM IST
सार

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले बोर्ड एग्जाम के लिए पंजीरकण की अंतिम तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। इसके साथ ही 2020 सत्र के छात्रों को भी दोबारा परीक्षा में शामिल होने का न्योता दिया है।
 

विज्ञापन
UP Board Exam 2021: UP Board has given facilities to the students of class 10th and 12th, students will get big benefit-safalta
up board - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2021-22 में होने वाली 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी है। यूपीएमएसपी ने यह डेट  20 नवंबर 2021 तक बढ़ाई है। इस लास्ट डेट तक यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के एग्जाम में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा जिन छात्र-छात्राओं का पंजीकरण शुल्क या कोई अन्य प्रक्रिया बाकी रह गई थी, स्टूडेंट्स उसे भी संबंधित स्कूल की मदद से अंतिम तारीख तक पूरा कर सकते हैं। बोर्ड ने इस परिवर्तित तिथि की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके दे दी है। इससे पहले भी यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पंजीकरण करने व बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लॉस्ट डेट में परिवर्तन किया था। इस बदली हुई अंतिम तारीख के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के आखिरी तारीख 8 नवंबर रखी गई थी। बोर्ड स्टूडेंट्स अपने एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए सफलता के द्वारा चलाई जा रही Safalta School Online Classes- Join Now को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 2021 में प्रोमोट हुए छात्र भी दे सकेंगे परीक्षा 

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, वर्ष 2021 की दिनांक 18 सितंबर 2021 से 6 अक्टूबर 2021 के मध्य आयोजित वर्ष 2021 की अंक सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को छोड़कर सभी प्रोन्नत श्रेणियों के स्टूडेंट्स, जिनका पंजीकरण वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए हुआ था, को साल 2022 के बोर्ड एग्जाम में बैठने का मौका दिया जा रहा है। हालांकि इस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को 20 नवंबर 2021 तक पुन: पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। लेकिन इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। इन विद्यार्थियों की मार्कशीट साल 2021 के अनुसार ही तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन

 8 नवंबर तक कितने बोर्ड स्टूडेंट्स ने किया था रजिस्ट्रेशन      

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 के बोर्ड एग्जाम के लिए कुल 27 लाख 70 हजार 772 व इंटर के लिए केवल 23 लाख 56 हजार 971 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था, जबकि पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं में लगभग 29.82 लाख व इंटरमीडियट में 24.43 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी 

 अगर आप भी 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed