UP Board 10th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2022 के हाईस्कूल के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल वर्ष 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र इस रिजल्ट को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपीएमएसपी पर जाकर देख सकते हैं। गौरतलब है कि 47 लाख स्टूडेंट्स को बीते कई दिनों से इन परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार बना था। एक अनुमान के मुताबिक इस बार लगभग 47,75,749 छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थीं। इसके बाद हाल ही में यूपी बोर्ड ने करीब 2.25 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कर जल्द ही रिजल्ट का ऐलान किया था। वहीं, एक दिन पहले बोर्ड ने पुष्टि कर दी थी कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट 18 जून को जारी हो जाएगा। विद्यार्थी रिजल्ट की जांच करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ही विजिट करें। वहीं अगर कोई छात्र यूपी बोर्ड के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहता है तो सफलता Safalta Online School-2022 की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित चलाई जा रही ऑनलाइन क्लासेस को तुरंत ज्वॉइन कर सकते हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट यूपीएमएसपी पर जाना होगा।
होमपेज पर जाकर UP Board 10th/12th Result 2022 वाले एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
जहां विद्यार्थी अपना व्यक्तिगत रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर कैप्चा कोड भरकर फार्म को सबमिट कर दें।
इसके बाद छात्रों को रिजल्ट उनकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए प्रिंट वाले बटन पर जाकर अपने रिजल्ट की छायाप्रति भी निकाल सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।