UP Police ASI Recruitment 2021: यूपी ASI की लिखित परीक्षा में इस डॉक्यूमेंट की छायाप्रति जरूर लेकर जाएं उम्मीदवार, वरना हो जाएगी मुश्किल
उत्तर प्रदेश में ASI के 1,329 पदों के लिए होने जा रही लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। इसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र एग्जाम से तीन दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 1,329 ASI पदों के लिए निकाली गई भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की परीक्षा चार और पांच दिसंबर को दो चरणों में प्रदेश के 13 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी। इस परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार छह दिसंबर 2021 को अतिरिक्त दिन के रूप में सुरक्षित रखा गया है ताकि यदि किसी एग्जाम डेट को किसी कारणवश परीक्षा नहीं आयोजित की जा सके तो उस दिन होने वाले एग्जाम को छह दिसंबर को पूरा कराया जा सके। भर्ती बोर्ड ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी कर यह भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रत्येक पालियों के प्रश्न-पत्र अलग-अलग होंगे और मूल्यांकन में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा ASI पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, जिनका आवेदन पत्र पूरी तरह से सत्य पाया गया है, अपनी लिखित परीक्षा के पूरे कोर्स का इन अंतिम दिनों में कंप्लीट रीविजन व प्रैक्टिस करना चाहते हैं वे तुरंत सफलता डॉट कॉम के इस FREE UP Police ASI Course- Join Now कोर्स को बस एक क्लिक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं।
इस प्रमाणपत्र की कॉपी रखें तैयार
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 1,329 पदों पर आयोजित की गई भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत पहचान प्रमाणपत्र के रूप में आधारकार्ड या ई-आधार की मूल प्रति ले जानी होगी। इसके अलावा प्रत्येक स्टूडेंट्स को आधारकार्ड या ई-आधारकार्ड की एक छायाप्रति जरूरी ले जानी होगी। जिसे परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्षनिरीक्षक द्वारा जमा करा लिया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट 17 नवंबर को भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक नोटिस को देख सकते हैं।
कितने अंकों की होगी ASI की लिखित परीक्षा
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह एग्जाम 400 अंकों की होगी। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही आन्सर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर उम्मीदवारों का कोई नकारात्मक अंक काटा नहीं जाएगा।
मूल्यांकन से जुड़ा ये जरूरी नियम जान लें
यूपीपीआरपीबी ने कुछ दिनों पहले एक ऑफिशियल नोटिस जारी की थी। जिसमें उम्मीदवारों को यह जानकारी दी गई थी कि लिखित परीक्षा के प्रत्येक विषय में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक जबकि कुल 40 प्रतिक्षत अंक हासिल करेंगे होंगे। लेकिन अब भर्ती बोर्ड द्वारा एक नई नोटिस साझा की गई है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 35 प्रतिशत या 40 प्रतिशत अंक से आशय प्रसामान्यीकरण अंक से है। इसके अतिरिक्त इस परीक्षा के मूल्यांकन में इक्यू पर्सेंटाइल पद्धति को अपनाया जाएगा।
क्या होता है इक्यू पर्सेंटाइल
कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कई चरणों और पालियों में होता है जिसके लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं। इन प्रश्नपत्रों में कुछ आसान और कुछ कठिन सवाल शामिल होते हैं। ऐसे में भर्ती बोर्ड सभी उम्मीदवारों का समान रूप से मूल्यांकन करने के लिए प्रसामान्यीकरण प्रक्रिया का प्रयोग करता है। इस प्रॉसेस को लागू करने के बाद एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को वास्तविक अंकों के साथ-साथ पर्सेंटाइल अंक भी दिए जाते हैं। पर्सेंटाइल अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तय होता है लेकिन इक्यू पर्सेंटाइल पद्धति के प्रयोग में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंक महत्वपूर्ण नहीं होते हैं बल्कि उनकी रैंक महत्वपूर्ण होती है।
घर से होगी सरकारी नौकरी की तैयारी
अगर आप भी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे छात्र सफलता के इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्तNDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।