फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Anganwadi Recruitment 2021: Sword hanging on Anganwadi recruitment to be held for 53,000 posts, will applications be sought again for this

UP Anganwadi Recruitment 2021: 53,000 पदों के लिए होने वाली आंगनवाड़ी भर्ती पर लटकी तलवार, क्या इसके लिए फिर मांगे जाएंगे आवेदन

Thu, 18 Nov 2021 11:33 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 18 Nov 2021 11:33 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 53 हजार से अधिक आँगनवाडी कार्यकत्री, मिनी आँगनवाडी व सहायिका के पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है लेकिन अब इस भर्ती को रद्द करने की जानकारी सामने आ रही है। 
 

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2021: Sword hanging on Anganwadi recruitment to be held for 53,000 posts, will applications be sought again for this
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी, मिनी-आंगनवाड़ी और आंगनवाड़ी सहायिका के 53,000 पदों पर निकाली गई भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को झटका लग सकता है क्योंकि इन दिनों इस भर्ती के रद्द होने और फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की खबरें सामने आ रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग, यूपी द्वारा निकाली गई भर्ती में आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों को आरक्षण नहीं दिया गया था जिस कारण अब इस भर्ती को रद्द कर दोबारा आवेदन मंगाए जाने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। ऐसे में इस भर्ती के बीच में ही लटकने के आसार नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि कुछ महीनों पहले यूपी के करीब 58 जिलों में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है, जिसके बाद से इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी मेरिट लेस्ट का इंतजार बना हुआ है। ऐसे में यदि भर्ती को रद्द कर दिया जाता है तो उम्मीदवारों को बड़ा झटका लग सकता है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बता दें कि इन दिनों सफलता डॉट कॉम द्वारा  FREE Current Affairs - Download Now उपलब्ध कराया जा रहा है जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

 इन जिम्मेदारियों का करना पड़ सकता है निर्वहन 

 ग्रामीण स्तर पर राज्य सरकार की बाल विकास और पुष्टहार, गर्ववती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी व स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकत्री की होती है। ऐसे में राज्य सरकार अब इन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को एक नई जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, अब आंगनवाड़ी में प्री-प्राइमरी स्तर में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई भी कराई जाएगी। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसके बाद 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों की शिक्षा आंगनवाड़ी केंद्रों में सपन्न हो सकेगी। 

विज्ञापन

 कैसे शुरू करें तैयारी 

अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही सफलता द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी सफलता ऐप डाउनलोड करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed